Breaking News

दुर्ग@हॉस्पिटल के रक्षक बने भक्षक

Share


दुर्ग,17 अक्टूबर2023 (ए)।
जिले से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. जिला अस्पताल में भर्ती मरीज को गार्डों ने बंधक बनाकर पीटा है. इस अमानवीय कृत्य का वीडियो भी समाने आया है. जिसमें देखा जा सकता है कि एक मरीज के दोनों हाथों को बांधकर फर्श पर लेटाकर पीटा गया और वह औंधे मुंह पड़ा रहा. वहीं अस्पातल में मौजूद परिजनों से भी गार्डों ने जमकर हाथापाई की. वहीं हॉस्पिटल स्टाफ ने भी बदसलूकी की है. यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है.
जानकारी के अनुसार, दुर्ग जिला अस्पताल में मानसिक रूप से पीçड़त मरीज को गार्डों ने बांधकर बनाकर पीटा. इस दौरान बचाव करने आई पीçड़त के बहनों और परिजनों के साथ भी हाथापाई हुई. ये पूरी घटना जिला अस्पताल के आपातकालीन कक्ष की है. इस घटना की शिकायत कोतवाली पुलिस तक पहुंच गई है.


Share

Check Also

कोरिया/सरगुजा@ सरगुजा की धरती पर राम वनवास की अमिट स्मृतियां पहाड़ों-गुफाओं में आज भी जीवंत है रामकथा….

Share राम वनवास की स्मृतियों से जुड़ा सरगुजा,आस्था के साथ इतिहास और प्रकृति का अनूठा …

Leave a Reply