अम्बिकापुर 20 सितम्बर 2021 (घटती-घटना)। हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी की तबीयत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार लालजी पिता हीरा सिंह गौड़ उम्र 30 वर्ष मदनपुर थाना बैकुंठपुर का रहने वाला था। हत्या के मामले में वर्ष 2012 में उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। इसके बाद उसे इलाज के लिए अंबिकापुर केंद्रीय जेल में भर्ती कराया गया था। 17 सितंबर को अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। उसे इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
Check Also
खड़गवां @खड़गवां में प्रधानमंत्री आवास योजना पर सवाल….पक्के मकान वालों को भी लाभ देने का आरोप,पुराने घर की छत पर आवास निर्माण की शिकायत,जांच की मांग
Share -राजेन्द्र शर्मा-खड़गवां,30 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्की छत उपलब्ध कराने …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur