Breaking News

रायपुर,@कांग्रेस की चुनाव घोषणा पत्र समिति का खड़गे ने किया ऐलान

Share

अकबर बनाए गए चेयरमैन,
चुनाव प्रबंध समिति का जिम्मा मंत्री डहरिया को


रायपुर, 18 अगस्त 2023 (ए)।
छत्तीसगढ़ चुनाव घोषणा पत्र समिति का ऐलान कर दिया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्यों की घोषणा की है।
जारी घोषणा पत्र के अनुसार मंत्री अकबर चेयरमैन बनाए गए हैं। वहीं मंत्री रविंद्र चौबे, शिव डहरिया, अमरजीत भगत, उमेश पटेल सहित 23 सदस्यों को समिति में शामिल किया गया है। इसके अलावा चुनाव प्रबंध समिति का भी ऐलान किया गया है। शिव डहरिया को चुनाव प्रबंध समिति का चेयरमैन बनाया गया है, वहीं रामगोपाल अग्रवाल संयोजक होंगे। इस समिति में अरुण सिंघानिया, राजेश तिवारी, गिरीश देवांगन, मलकीत सिंह गेंदू और गजराज पगारिया को शामिल किया गया है।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply