Breaking News

कोरबा@व्यापारी के गले में चाकू अड़ाकर दिया लूट को अंजाम

Share

कोरबा,26 जुलाई 2023 (घटती घटना)। कोरबा में निवासरत एक व्यापारी रोज की तरह अपने सामानों की बिक्री के पैसे की रिकवरी के लिए दीपका-पाली क्षेत्र गया हुआ था। इस दौरान वापस लौटते समय दीपका थाना क्षेत्र की तिवरता जंगल के समीप स्कूटी में सवार तीन युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया और चाकू की नोक पर डेढ़ लाख रुपए की लूट की घटना को अंजाम दिया है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस अज्ञात लुटेरों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@दवाओं की उपलब्धता पर भी उठे सवाल

Share अम्बिकापुर,18 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा औषधि विक्रेता संघ ने जिले में दवाओं की सीमित …

Leave a Reply