बैकुण्ठपुर 08 जुलाई 2023 (घटती-घटना)। राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी का आगमन कोरिया जिले हुआ था जहां पर उन्होंने महिलाओं से जुड़ी समस्याओं व उनकी प्रताड़ना को लेकर निरीक्षण किया, इस दौरान उनसे समाज सेवी संस्था समानता क्रांति के सदस्य शिवसागर तिवारी, सुनील कुमार सिंह, अमिताभ गुप्ता ने मुलाकात की और उनसे अपने क्षेत्र की महिलाओं के लिए कुछ उचित मांग रखा। जिसमें उन्होंने राष्ट्रीय आयोग किस सदस्य ममता दीदी से मुलाकात की और जेल के विषय में निम्न बिंदुओं पर चर्चा की।
समाज सेवी संगठन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने कहा कि महिला जेल के द्वार को पुरुष द्वार से अलग करने हेतु निवेदन दिया गया और कहा की दोनो के अंदर और बाहर जाने के द्वार एक होने के कारण महिला और पुरुष का जंक्शन बनता रहता है। जहा पर बंदियों के विजिटर्स मिलने आते है वहा दो खिड़किया है। लेकिन एक ही कमरा है। जो की महिलों के लिए सही नहीं है। और बाहर जो विजिटर्स जो की दोनो लिंग के बंदियों से मुलाकात करने आते है वो अलग अलग पार्टीशन में नही है। उसे अलग-अलग किया जाए। क्योकि यह संभावना सदैव बनी रहती है की पुरुष बंदी शायद कभी अपने विजिटर्स से आपत्तिजनक बात करे और महिला बंदी की मनोदशा में बुरा प्रभाव पैदा होता है। बंदियों से मिलने जो विजिटर्स आते है उनमें महिलाए भी होती है, जिनको घंटो इंतजार जेल के बाहर खुले में करना पड़ता है। चूंकि जेल के चारो ओर सीसी टीवी कैमरा लगा है और आस पास कोई भी वाशरूम नही है। ऐसे में महिलाओं को बाहर इंतजार करना एक सजा के समान हो जाता है। और खुले में यूरीनल के लिए जाना महिलाओं के लिए एक कठिन चुनौती हो जाती है। इसलिए जेल परिसर में एक प्रतीक्षालय वा वाशरूम बनाने की मांग की गई है। सेनेटरी पैड की पर्याप्त मात्रा सदैव जेल में रहे इसकी मॉनिटरिंग होते रहे। और जो भी महिलाएं जब बंदी बनाई जाती है तब उनकी कांच और मेटल की चूड़ियाँ उतरवा दी जाती है। तो जेल नियमानुसार उनका हाथ खाली न रखा जाए। उन्हे प्रावधान के अनुसार प्लास्टिक की चुड़ीयां जेल प्रशासन अवश्य उपलब्ध करवाए। उक्त सभी बिंदुओं पर उनसे काफी गहराई से चर्चा हुई और उन्होंने तत्काल निर्णय लेकर शुरुवाती तीन बिंदुओं पर अमल कल ही जेल प्रशासन से करवाया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur