Breaking News

रायपुर@कांग्रेस में बौखलाहट

Share


ले रही सामूहिक निर्णय : रमन सिंह
रायपुर,01 जुलाई 2023 (ए)।
विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे करीब आ रही है, वैसे-वैसे कांग्रेस और भाजपा नेताओं की एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी तीखी होती जा रही है. पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि टीएस बाबा ही नहीं, राहुल बाबा को भी ले आए तो छत्तीसगढ़ में कोई फर्क नहीं पड़ेगा. कांग्रेस बौखलाहट से सामूहिक निर्णय की बात कर रही है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छत्तीसगढ़ आगमन को लेकर भारतीय जनता पार्टी की भाजपा प्रदेश कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक हुई. पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि 7 जुलाई को सुबह 9.45 बजे प्रधानमंत्री मोदी में आएंगे. भूमिपूजन-लोकार्पण कार्यक्रमों के अलावा पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे.
उन्होंने कहा कि रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में होने वाली सभा में रायपुर, दुर्ग-भिलाई, कवर्धा मुंगेली, बिलासपुर समेत छत्तीसगढ़ के कोने-कोने से करीब देढ़ लाख कार्यकर्ता आएंगे. एक महीने के जनसंपर्क से समर्थन अभियान के अभूतपूर्व सफलता के बाद प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन मिलेगा.


Share

Check Also

जशपुरनगर@सफलता की कहानी : विश्व मात्सि्यकी दिवस पर अंबिकापुर में संभाग स्तरीय कार्यक्रम में जिले के 70 मत्स्य पालक किसानों ने लिया हिस्सा

Share मछली पालन,झींगा पालन एवं तिलापिया पालन की आधुनिक तकनीकों और शासकीय योजनाओं की दी …

Leave a Reply