Breaking News

रायपुर@सुहागिनों ने रखा वट सावित्री का व्रत

Share


रायपुर,19 मई 2023 (ए)।
पति की लंबी आयु की कामना रख आज सुहागिनों ने वटसावित्री का व्रत रखा। इसके साथ ही वन वृक्ष की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर ईश्वर से अपने-अपने घर-परिवार में सुख-समृद्धि की कामना की।
शनि जयंती के साथ ही आज वट सावित्री का व्रत है। आज के दिन सुहागन महिलाएं अपने-अपने घर-परिवार की सुख-समृद्धि और पति के दीर्घायु होने की कामना रखते हुए व्रत रखती हैं। घर में पुरी, आटे की बाटी, हलवा, सुहाग की सामग्रियां वटवृद्ध में मां गौरा के नाम अर्पित करती हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार सती सावित्री ने इसी व्रत की शक्ति के आधार पर यमराज से अपने पति के प्राण वापस ले लिया था। तब से लेकर आज तक सनातनी महिलाएं आज के दिन व्रत रखकर अपने पति की दीर्घायु की कामना करती हैं।
दूसरी पौराणिक मान्यता है कि आज ही के दिन देवी छाया से सूर्यपुत्र शनिदेव का जन्म हुआ था। शनिदेव को न्याय का देव माना जाता है। आज के दिन शनि की ढैया, साढ़े साती से पीडि़त जातकों को हनुमान चालीसा, बजरंग बाग, सुंदरकांड का पाठ करना अत्यंत लाभकारी माना जाता है। इसके अतिरिक्त शनिदेव के नाम से काले वस्त्रों, लोहे की सामग्रियां दान करने का विधान है।


Share

Check Also

बैकुंठपुर@ मानवता की सेवा में कोरिया पुलिस की पहल,जिला स्तरीय रक्तदान शिविर में उमड़ा उत्साह

Share कलेक्टर रोक्तिमा यादव और एसपी हरीश राठौर की मौजूदगी में स्वैच्छिक रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर …

Leave a Reply