Breaking News

कोरबा@छोटी सी बात पर कक्षा 9वीं की छात्रा ने की खुदकुशी

Share

  • संवाददाता –
    कोरबा, 05 मई 2023 (घटती-घटना)।
    बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र के शांति नगर क्षेत्र में रहने वाली एक स्कूली छात्रा ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि बर्तन धोने की छोटी सी बात को लेकर मां के साथ विवाद हुआ था जिसके बाद छात्रा ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया छात्रा द्वारा खुदकुशी किए जाने की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मृतका का नाम कुमारी रॉबिन है वह कक्षा नवमीं की छात्रा थी घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई है। तहसीलदार की मौजूदगी में पंचनामा की कार्रवाई की गई एवं परिजनों का बयान लिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Share

Check Also

रायपुर@ रायपुर में 14.555 किलो गांजा जब्त,4 गिरफ्तार

Share पान मसाला की पैकिंग और टेप में छिपाकर रखी थी गांजे की खेपरायपुर,23 सितम्बर …

Leave a Reply