Breaking News

रायपुर@मुख्यमंत्री आज करेंगे छत्तीसगढ़ यंग साइंटिस्ट कांग्रेस का शुभारंभ

Share


रायपुर,02मई2023(ए)। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 03 मई को 18वीं छत्तीसगढ़ यंग साइंटिस्ट कांग्रेस 2023 का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि उच्च शिक्षा और तकनीकी शिक्षा मंत्री उमेश पटेल और मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा होंगे। राजधानी रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में छत्तीसगढ़ यंग साइंटिस्ट कांग्रेस का शुभारंभ समारोह प्रातः 10.30 बजे से प्रारंभ होगा। कार्यक्रम में सोसायटी फॉर प्रमोशन ऑफ प्लांट साइंस रिसर्च नई दिल्ली के अध्यक्ष प्रो. प्रवीनचंद्र त्रिवेदी, छत्तीसगढ़ कॉउन्सिल ऑफ साइंस ऑफ टेक्नोलॉजी के डायरेक्टर जनरल डॉ. एस. कर्माकर अतिथि के रूप में शामिल होंगे।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply