Breaking News

बेमेतरा@बेमेतरा हिंसा मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता

Share


घर में आग लगाने वाले 5 शातिर गिरफ्तार
बेमेतरा,14 अप्रैल 2023 (ए)।
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा हिंसा मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने बिरनपुर में घर को आग लगाने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इस ब्लास्ट में आईजी आनंद छाबड़ा बाल-बाल बचे थे.
पुलिस ने बताया कि 10.04 .2023 को बीरनपुर गांव के एक मकान में दोपहर करीबन 2:00 बजे अज्ञात लोगों ने आग लगा दी थी. इस घटना पर थाना साजा में अपराध क्रमांक 90/ 23 धारा 436,34 भादवी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया. तहकीकात के दौरान 5 आरोपियों की संलिप्तता पाए जाने से प्रकरण में धारा 147 ,148, 149 भादवी के तहत आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.
अजय रजक पिता कृष्ण रजक उम्र 23 वर्ष निवासी पेंडरवानी थाना गंडई जिला खैरागढ़
प्रवीण कुमार साहू पिता काशीराम साहू उम्र 27 वर्ष निवासी पेंडरवानी थाना गंडई जिला खैरागढ़
संदीप साहू पिता परसराम साहू उम्र 20 वर्ष निवासी रामहेपुर थाना सहसपुर लोहारा जिला कबीरधाम
प्रदीप रजक पिता अनुज रजक उम्र 21 वर्ष निवासी पेंडरवानी थाना गंडई जिला खैरागढ़
दिनेश रजक पिता जनक रजक उम्र 23 वर्ष निवासी पेंडरवानी थाना गंडई जिला खैरागढ़
ये था पूरा मामला
शनिवार 8 अप्रैल को गांव बेमेतरा के बिरनपुर में दो समुदायों के बीच खूनी संघर्ष हो गई थी. एक युवक को मौत के घाट उतार दिया गया. वहीं 11 लोगों की गिरफ्तारी भी हुई. इस दौरान आईजी और एसपी समेत 6 जिलों की पुलिस की टीम तैनात थी. गांव में धारा 144 लागू है. इस मामले में पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
ग्राम बीरनपुर थाना साजा जिला बेमेतरा में दो बच्चो की लड़ाई हो गई, जिसमें दो समुदायों में आपसी विवाद बढ़ जाने से गांव के एक युवक भुनेश्वर साहू पिता ईश्वर साहू उम्र 22 वर्ष की हत्या होने पर थाना साजा में मामला दर्ज कर 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.
गिरफ्तार आरोपियों में
निजामुद्दीन पिता रामानुद्दीन
रशीद खान पिता बहाल खान
मुख्तार पिता रशीद खान
अकबर खान पिता रमजान खान
अब्दुल खान पिता अकबर खान
नवाब खान पिता सेहत्तर खान
अयूब खान पिता सरदार खान
शफीक पिता पीला मोहम्मद
बशीर खान पिता बहाल खान
जलील खान पिता मोकमुम
जनाब खान पिता निजामुद्दीन


Share

Check Also

छत्तीसगढ़@ में मानसून का इंतजार खत्म होने वाला, 12 जून से मौसम बदलेगा मिजाज

Share छत्तीसगढ़ 8 जून 2026। में मानसून का इंतजार खत्म होने वाला, 12 जून से …

Leave a Reply