Breaking News

बिलासपुर,@जू कीपर और डिप्टी रेंजर ने बचाई युवक की जान

Share


शेर के बाड़े में कूदा युवक,मची खलबली
बिलासपुर, 20 फ रवरी 2023 (ए)।
कानन पेंडारी जू में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक शेर के बाड़े में कूद गया. युवक को बाड़े में कूदता देख वहां पहुंचे पर्यटक घबरा गए और डर से चिल्लाने लगे. हालांकि, घटना की जानकारी मिलते ही जू कीपर और डिप्टी रेंजर ने तत्परता दिखाते हुए युवक जान बचा ली।
ड्यूटी में तैनात जू-कीपर को बाड़े में युवक के कूदने की सूचना तत्काल अधिकारियों को दी. इतना ही नहीं जू-कीपर सूझबूझ दिखाते हुए केज के पास पहुंचकर खुले में घूम रहे शेर को अंदर लाया. उसके बाद युवक को बाहर निकाल लिया गया।
हालांकि, एक मिनट भी बचाव कार्य में लेट लतीफ ी होती तो बड़ा हादसा हो सकता था. बाड़े में कूदने वाला युवक कुंतल भिमटे सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मगरपारा का रहने वाला है. कुछ दिनों से वह मानसिक रूप से बीमार चल रहा है।


Share

Check Also

सूरजपुर@ वोट रक्षक और चारपाई चौपाल से गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगी कांग्रेस

Share वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान के तहत सूरजपुर में पत्रकार वार्ता,मतदाता सूची की पारदर्शिता और …

Leave a Reply