Breaking News

रायपुर@पुरानी पेंशन बहाल योजना को लेकर नया निर्देश जारी

Share


अब इस आधार परलागू होगा ओपीएस
रायपुर,23 जनवरी 2023 (ए)। पुरानी पेंशन बहाल योजना को लेकर नया निर्देश जारी किया गया है। कैबिनेट में लिए गए फैसले पर वित्त विभाग ने नया आदेश जारी कर दिया है जिसके बाद अब यह तय हो गया है कि 1 अप्रैल 2022 से ही ओपीएस प्रभावशील होगा। जो नए प्रावधान बनाए गए हैं उसके तहत 1 नवंबर 2004 से 31 मार्च 2022 तक नियुक्त हुए शासकीय सेवकों को एनपीएस और ओपीएस में से किसी एक योजना का चुनाव करने का विकल्प दिया जाएगा।
यदि कर्मचारी ओपीएस की योजना का चुनाव करता है तो उसे अब तक मिले शासकीय अंशदान और उसमें अर्जित लाभांश की राशि शासकीय खाते में जमा करनी होगी उसके बाद ही उसे ओपीएस का लाभ दिया जाएगा ।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply