सूरजपुर 22 अक्टूबर 2021 (घटती-घटना)। जिले के समस्त असंगठित एवं निर्माण श्रमिकों का निशुल्क पंजीयन ग्राहक सेवा केन्द्र (सीएससी) के माध्यम से ई-श्रम पोर्टल में किया जा रहा है। ई-श्रम कार्ड को बनाने का कार्य 26 अगस्त 2021 से सरकार द्वारा आरंभ कर दिया गया है। ई-श्रम पोर्टल में पंजीयन होने के बाद कार्ड प्राप्त होने के बाद पंजीकृत श्रमिकों को 2 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा सहित अन्य सामाजिक सुरक्षा योजना की पात्रता होगी। पंजीयन कराने के लिए आपको केवल आधार नंबर, उससे लिंक मोबाईल और बैंक खाता का विवरण चाहिए। यदि आपकी उम्र 16 से 59 वर्ष के बीच है और इन्कम टैक्स फ़ाइल नहीं करते हैं और न ही ईपीएफ, ईएसआईसी, एनपीएस के सदस्य हैं तो आप भारत सरकार की इस योजना में अपना पंजीयन करा सकते हैं। पंजीयन किसी भी चॉइस केंद्र, लोक सेवा केंद्र या सीएससी से करा सकते हैं या इस साइट से अपना और अपने परिचितों का पंजीयन आप खुद ही कर सकते हैं।
Check Also
अंबिकापुर@सुपरमैन रंजीत गुप्ता की टीम का फिर शिकंजा, 21 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
Share मठपारा में खुलेआम बिक्री की शिकायतों के बाद कार्रवाई,यामाहा स्कूटी भी जब्त,सवाल—बार-बार जेल जाने …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur