Breaking News

कोरबा@महिला कुएं में लगाई छलांग,हुई मौत

Share

कोरबा,16 सितम्बर 2022(घटती-घटना)। दीपका इलाके के मांगामार गांव में एक महिला अपने दो मासूम बच्चों के साथ कुएं में कूद गई और तीनों की मौत हो गई। परिजन के मुताबिक महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। पुलिस ने बताया कि रामगोपाल उइके की पत्नी गिरजा बाई (26) गुरुवार रात दो बजे के बाद 6 महीने की बेटी सानिया और 2 वर्ष के बेटे सिद्धांत उर्फ सिद्धू के साथ घर से निकली और पड़ोस में स्थित कुएं में बच्चों के साथ कूद गई। तब उसका पति घर में सो रहा था। सुबह लोगों ने एक शव कुएं में देखा और पुलिस को खबर दी। पुलिस की मौजूदगी में कांटा फेंका गया तो एक-एक कर तीनों शव नजर आ गए। शवों को कुएं से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस को परिजन ने बताया कि महिला की मानसिक स्थिति खराब थी। दीपका पुलिस ने बताया कि मृतका मायके में ही रहती थी, उसके पति तथा मायके वालों के बयान लिया गया जांच जारी है।


Share

Check Also

जशपुरनगर@सफलता की कहानी : विश्व मात्सि्यकी दिवस पर अंबिकापुर में संभाग स्तरीय कार्यक्रम में जिले के 70 मत्स्य पालक किसानों ने लिया हिस्सा

Share मछली पालन,झींगा पालन एवं तिलापिया पालन की आधुनिक तकनीकों और शासकीय योजनाओं की दी …

Leave a Reply