Breaking News

अम्बिकापुर@अंबिकापुर की डॉक्टर आशा शर्मा भी हुई सम्मानित

Share

अम्बिकापुर 21 अक्टूबर 2021 (घटती-घटना)। गत दिवस रायपुर में गांधी के आदर्शों को स्थापित रखने वाले अंबिकापुर निवासी डॉ. आशा शार्म को गांधी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह अभिनंदन व सम्मान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा किया गया। डॉ आशा शर्मा का नाम अंबिकापुर के लिए नया नहीं है, वे होली क्रॉस कॉलेज में पढ़ाती थीं, अब वे रिटायर हो चुकी हैं। उन्होंने जितना समय भी शिक्षण व्यवस्था में दिया या रिटायर होनेंके बाद भी पूरे समय में उन्होंने आदिवासी छात्राओं को आम जन जीवन से जोड़ा, विद्यार्थियों को खास तौर पर महिला विद्यार्थियों को उन्होंने बोलने, संभाषण, वाद विवादों में भाग लेने,आत्म निर्भर बनने, हेतु प्रेरित किया।


Share

Check Also

सूरजपुर@ विश्व रक्तदाता दिवस : कलेक्टर ने किया रक्तदान 29 बार रक्तदान कर मिसाल बने महेश कुमार दोहरे

Share जिला अस्पताल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित,जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा-संवाददाता-सूरजपुर,14 जून …

Leave a Reply