Breaking News

रायगढ़ @ बिजली बिल घोटाला,2.94 करोड़ रुपए की हेराफेरी मामले में लेखा अधिकारी सस्पेंड

Share


रायगढ़ ,17 अक्टूबर 2021 (ए)। रायगढ़ क्षेत्रीय कार्यालय अंतर्गत आने वाले शिवरीनारायण उप संभाग में 2.94 करोड़ रुपए की बिजली बिल घोटाले में 2 लेखा अधिकारियों पर गाज गिरी है। कार्य में गंभीर लापरवाही बरतने पर दोनों लेखा अधिकारी निलंबित कर दिए गए हैं। बिजली बिल घोटाले में जिले के अधिकारियों को सस्पेंड किया गया है उनमें एनएस दाऊ और नवीन खंडेलवाल है। रायगढ़ क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक सीएस सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार सस्पेंड के बाद दोनों लेख अधिकारियों का मुख्यालय वृत्त कार्यालय जांजगीर होगा। शिवरीनारायण उप संभाग में जुलाई में बैंक में जमा की गई बिजली बिल की राशि की रसीद की फर्जी होने के बाद जनवरी 2019 से जून 2021 तक शिवरीनारायण और केरा वितरण केंद्र के बैंक स्टेटमेंट की जांच की गई।


Share

Check Also

रायपुर@देश में 147 आईपीएस पदों का अलॉटमेंट…रिटायरमेंट नहीं होने से छत्तीसगढ़ के हिस्से नहीं आया कोई पद, अगले साल भी कम पद मिलने की उम्मीद

Share रायपुर,01 जून 2026। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सिविल सेवा परीक्षा-2024 के जरिए चयनित आईपीएस …

Leave a Reply