अम्बिकापुर 16 अक्टूबर 2021 (घटती-घटना)। नेशनल ट्राईबल डांस फेस्टिवल में भाग लेने हेतु आदिवासी लोक नर्तक दलों को पंजीयन कराने की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर 2021 है। इच्छुक दल संबंधित मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कार्यालय में पंजीयन करा सकते हैं। आवश्यक जानकारी हेतु संबंधित मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत अथवा सहायक आयुक्त आदिवासी विकास अम्बिकापुर मोबाईल नम्बर 7974643450 से भी सम्पर्क कर सकते हैं।
सहायक आयुक्त ने बताया है कि जिला स्तरीय आदिवासी नृत्य स्पर्धाओं का आयोजन 19 अक्टूबर को एवं संभाग स्तरीय आदिवासी नृत्य स्पर्धाओं का आयोजन 20 अक्टूबर को राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अम्बिकापुर स्थित मैदान में प्रातः 11 बजे से किया जाएगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम में चयनित 03 आदिवासी सांस्कृतिक दल संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में सम्मिलित होंगे। विजेता सांस्कृतिक दल को राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लिए नामांकित किया जाएगा। संभाग स्तर पर चयनित प्रथम विजेता सांस्कृतिक दल के अतिरिक्त द्वितीय एवं तृतीय सांस्कृतिक दल को सामान्य रूप से कार्यक्रम प्रस्तुति हेतु भेजा जायेगा। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विशेष पिछड़ी जनजाति के नर्तक दलों को कार्यक्रम में विशेष रूप से सम्मिलित किया जावेगा। उल्लेखनीय है कि नेशनल ट्राईबल डांस फेस्टिबल 2021 का राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन 28 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2021 तक राजधानी रायपुर में आयोजित होगा।
Check Also
बैकुंठपुर@ भीषण गर्मी में जनगणना प्रशिक्षण.
Share . . पंखे ठप्प थाली हल्की और कागजों में ‘मलाई’ भारी? जनगणना प्रशिक्षण में …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur