-रवि सिंह-
बैकुण्ठपुर 13 जुलाई 2022 (घटती-घटना)। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कोरिया जिला आगमन पर जिलेभर में भाजयुमो पदाधिकारियों एवम कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के ऊपर वादा खिलाफी का आरोप लगाकर उनका विरोध किया और यह कार्यक्रम पूरे प्रदेश में जारी रहा यह भी देखने को मिला और प्रदेश भर में जहां जहां मुख्यमंत्री का भेंट मुलाकात कार्यक्रम हुआ वहां वहां मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व भाजयुमो पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारियां भी हुईं यह भी देखने को मिला।
कोरिया जिला आगमन पर बैकुंठपुर, सोनहत सहित अन्य जगहों पर भी मुख्यमंत्री के आगमन के पूर्व भाजयुमो कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। कोरिया जिले में पूरे अभियान का जिम्मा भाजयुमो के जिला महामंत्री सम्हालते दिखे सोशल मीडिया सहित मैदानी स्तर पर भी उन्हें काफी सक्रिय देखा गया और उनकी भी गिरफ्तारी हुई। पूरे विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजयुमो के जिलाध्यक्ष को विरोध प्रदर्शन के दौरान नदारत देखा गया जबकि उनकी भी उपस्थिति होनी थी क्योंकि यह प्रदेश स्तर पर जारी संगठन का आहवान था। जिलाध्यक्ष भाजयुमो क्यों नदारत दिखे इसको लेकर अब सवाल उठ रहा है क्योंकि हर छोटी छोटी बात पर सोशल मीडिया में सक्रिय दिखने वाले भाजयुमो के जिलाध्यक्ष का मुख्यमंत्री के आगमन पर विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम के दौरान अनुपस्थित होना संगठनात्मक दृष्टि से सही नहीं माना ज सकता। जिलाध्यक्ष सहित अन्य कई जिला पदाधिकारियों को भी विरोध प्रदर्शन से दूर देखा गया और कुछ को मुख्यमंत्री के घोषणाओं पर ताली बजाते देखा गया यह भी बात उठ रही है। जबकि प्रदेश से जारी आह्वान की सफलता जा जिम्मा पूरे संगठन को था और खासकर जिलाध्यक्ष सहित जिले के पदाधिकारियों का जो जिम्मेदार पदों पर हैं। कुछ भाजयुमो के ही कार्यकर्ताओं का कहना है कि कुछ ऐसे पदधिकारी हैं जो केवल फोटो खिंचवाने में माहिर हैं जहां विरोध की बात आती है वह इसलिए मौन हो जाते हैं क्योंकि उनका व्यवसाय प्रभावित होने का उन्हें भय होता है। जिलाध्यक्ष के विरोध प्रदर्शन से नदारत होने पर भी कुछ जो राय सामने आई उसमें यही चर्चा आम थी कि पता नहीं क्यों उन्होंने दूरी बनाए रखी कार्यक्रम से जबकि ऐसे वह सोशल मीडिया में सक्रिय रहते हैं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur