स्कूटी खरीदने पर जब कौशल्या ने मुख्यमत्री को दिया धन्यवाद, कहा- मैने खुद कमाकर खरीदी है
रायपुर, 26 जून 2022। पुरुषो और महिलाओ के बीच गैर बराबरी इसलिए भी विकसित होती है कि पुरुषो के पास गतिशीलता के अधिक साधन होते है और महिलाओ के पास कम। गोधन न्याय जैसी योजनाओ के माध्यम से महिलाए अपने लिए वाहन भी खरीद रही है, जिससे वह ऐसे सारे काम कर पा रहे है जिनके लिए उन्हे पुरुष पर निर्भर रहना होता था। गोधन न्याय योजना केवल महिलाओ को आर्थिक रूप से मजबूत नही कर रही बल्कि सामाजिक दृष्टि से भी उन्हे मजबूत कर रही है।
ग्राम डाडटोली की निवासी कौशल्या भगत अब अपने घर के कामकाज निपटाने के लिए और समूह की मीटिग मे जाने के लिए दूसरो की बाट नही जोहती क्योकि उसने स्कूटी खरीद ली है। वह मीटिग अटेड करने स्कूटी से जाती है। यह उसने खुद कमाकर खरीदी है। यह हुआ है छतीसगढ़ के मुख्यमत्री भूपेश बघेल द्वारा शुरू की गई गौठान योजना से। कौशल्या ने बताया कि तीन साल पहले वो उन्नति महिला स्व-सहायता समूह चेरिया गौठान से जुड़ी। कौशल्या ने 160 म्टिल गोबर बेचा। उससे 32 हजार कमाए। समूह ने विभिन्न गतिविधियो की, जिसमे वर्मी कम्पोस्ट बनाया और 180 म्टिल वर्मी कम्पोस्ट बेचकर एक लाख 43 हजार कमाया। साथ ही बकरीपालन से 45 हजार, मछली पालन से 15 हजार रुपए कमाए।
समूह ने आलू ,अदरक की खेती भी की, इससे 32 हजार की आय अर्जित की। समूह को मिनी राइस मिल भी मिला। उससे 18 हजार की आय हुई। इस तरह समूह को 2 लाख 40 हजार की आय हुई। समूह की प्रति सदस्य को 18 से हजार रु से अधिक की आय हुई। कौशल्या को गोबर बेचने से भी ये हुई थी , उसने अपनी तत्कालीन जरूरत के अनुसार स्कूटी खरीद ली। कौशल्या ने मुख्यमत्री को चौपाल मे धन्यवाद देते हुए कहा। आपके द्वारा शुरू की गई इतनी अच्छी योजना के कारण यह कर पाई। मुख्यमत्री ने कहा कि सभी को ऐसी योजना से जुड़ना चाहिए। गौठान से जुड़ने से ग्रामीणो को आजीविका के अतिरिक्त स्रोत मिलते है। वर्मी कम्पोस्ट से भूमि की उर्वरा शक्ति बनी रहती है। अच्छा उत्पादन भी होता है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur