धर्म डेस्क, नई दिल्ली दिल्ली 22 जून 2022। हिंदू धर्म में सप्ताह के प्रत्येक दिन का अपना अलग महत्व होता है। सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी या देवता को जरूर समर्पित होता है। इसी प्रकार गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और बृहस्पति देव को समर्पित होता है। इस दिन भगवान विष्णु के साथ बृहस्पति देव की भी विधि-विधान से पूजा की जाती है। बृहस्पति देव को सबसे बड़ा ग्रह माना जाता है, साथ ही ये देवताओं के भी गुरु कहे जाते हैं। मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने और विधि पूजा-आराधना से भगवान विष्णु जल्द ही प्रसन्न हो जाते हैं। साथ ही बृहस्पतिदेव की कृपा से जातक के सारे कार्य सुगम हो जाते हैं। यदि आप भी सुखद गृहस्थ जीवन, नौकरी, धन और उच्च शिक्षा चाहते हैं, तो आपको भगवान बृहस्पति की पूजा जरूर करनी चाहिए। साथ ही कुछ उपाय भी करने चाहिए। आइए जानते हैं गुरुवार के दिन किए जाने वाले कुछ आसान उपाय…
गुरुवार के दिन करें ये काम
मान्यताओं के अनुसार, गुरुवार के दिन ज्यादा से ज्यादा पीले रंग की चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए। इस दिन सुबह स्नान करने के बाद पीले रंग का वस्त्र धारण करें। इसके अलावा इस यदि आप व्रत रखते हैं तो पीले फलों का सेवन करें। धर्म शास्त्रों में गुरुवार के दिन ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करना बेहद शुभ माना गया है। मान्यता है कि इस दिन स्नान के बाद ‘ॐ बृ बृहस्पते नमः’ का जाप करने से धन-संपदा में तरक्की होती है। ज्योतिष के अनुसार, गुरु ग्रह को मजबूत करने के लिए प्रत्येक गुरुवार पूजा के बाद अपनी कलाई में या गर्दन पर हल्दी का छोटा सा टीका लगा लें। ऐसा करने से कुंडली में गुरु ग्रह मजबूत होगा। साथ ही व्यक्ति को हर कार्य क्षेत्र में धन-लाभ होता है। दांपत्य जीवन को सुखमय और घर में सुख समृद्धि बनाए रखनी है तो गुरुवार के दिन विष्णु भगवान और लक्ष्मी की पूजा करें। भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी धन और वैभव के प्रतीक हैं। इस दिन बृहस्पतिवार की व्रत कथा भी पढ़ें।
ज्योतिष के अनुसार, गुरुवार के दिन गाय को आटे की लोई में चने की दाल, गुड़ और हल्दी डालकर खिलाएं। इसके अलावा स्नान के दौरान पानी में एक चुटकी हल्दी डालें। साथ ही इस दिन किसी निर्धन को चने की दाल, केला, पीले वस्त्र आदि क्षमतानुसार दान करें। ज्योतिष के अनुसार, गुरुवार के दिन किसी को न ही उधार देना चाहिए और न ही लेना चाहिए। मान्यता के अनुसार, ऐसा करने से जातक की कुंडली में गुरु की स्थिति खराब हो सकती है, जिसके कारण आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए घटती-घटना उत्तरदायी नहीं है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur