Breaking News

रायपुर@रेरा अध्यक्ष विवेक ढाड ने किया योग, विभिन्न मुद्राओ का किया प्रदर्शन

Share


देशवासियो को दी योग दिवस की शुभकामनाए
रायपुर, 21 जून 2022। अतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रेरा अध्यक्ष विवेक ढाड ने योगा किया. उन्होने शहर के एक निजी जिम मे विभिन्न मुद्राओ का प्रदर्शन किया. विवेक ढाड के साथ डॉ. सुनील खेमका भी मौजूद रहे.
विवेक ढाड ने बताया कि अतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज पूरे देश मे योग किया जा रहा है. योगा अन्य एक्सरसाइज से बहुत अलग है. अन्य एक्सरसाइज मे हम सिर्फ शरीर के लिए एक्सरसाइज करते है, लेकिन योगा मै शारीरिक के साथ मानसिक और आध्यात्मिक रूप से भी मनुष्य मजबूत बनता है. इसीलिए हमारा ग्रुप हर दिन योगा करता है. योग करने मे किसी प्रकार का खर्च भी नही है. सिर्फ एक मेट के साथ कही भी योगा किया जा सकता है.
योग की वजह से कोरोना काल मे रहे सुरक्षित
अभी कोविड काल के दौरान जितने लोग प्राणायाम उन्हे किसी प्रकार की समस्या नही आई है. इससे जीवनी शक्ति भी बढ़ती है. हर साल 21 जून को अतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है ताकि योगा का और भी प्रचार-प्रसार हो सके.


Share

Check Also

कोरिया/सरगुजा@ सरगुजा की धरती पर राम वनवास की अमिट स्मृतियां पहाड़ों-गुफाओं में आज भी जीवंत है रामकथा….

Share राम वनवास की स्मृतियों से जुड़ा सरगुजा,आस्था के साथ इतिहास और प्रकृति का अनूठा …

Leave a Reply