Breaking News

मनेन्द्रगढ़@महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Share

मनेन्द्रगढ़ 10 अक्टूबर 2021 (घटती-घटना)। पुलिस अधीक्षक कोरिया संतोष कुमार सिंह के द्वारा चलाए जा रहे निजात कार्यक्रम के फलस्वरूप नारकोटिक्स एक्ट एवं अवैध कारोबारियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने का निर्देश प्राप्त होने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला कोरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी निरीक्षक श्री कमलाकांत शुक्ला के नेतृत्व में लगातार सट्टा जुआ शराब एवं कबाड़ का अवैध कारोबार करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य दिनांक 11 अक्टूबर 2021 को बड़ा बाजार गोदरीपारा की ओर पेट्रोलिंग में निकला था तभी मुखबिर से सूचना मिली कि दुर्गेश पनग्रह और अनिल इटवार निवासी गोदीपारा अपनी लाल रंग की मोटर सायकल में महुआ शराब लेकर बिक्री हेतु दुबछोला से गोदरीपारा की ओर आ रहे हैं जिसकी सूचना पर तत्काल हमराह स्टाफ की मुखबीर के बताए हुए स्थान चीप हाउस शंकर मंदिर के पास घेराबंदी कर दुबछोला तरफ से आ रही एक लाल मोटर सायकल क्रमांक ष्टत्र 16 ष्ट॥ 7464 को रोक कर चेक किया। जिसमें दुर्गेश पनग्रह और अनिल इटवार के पास से एक पीले चेक दार झोले के अंदर 2 लीटर वाला 5 नग प्लास्टिक का बॉटल तथा 01 लीटर वाला एक नग प्लास्टिक बोतल कुल 11 लीटर महुआ शराब कीमती करीब 1320 रुपये व अपराध में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त कर थाना चिरमीरी के अपराध क्रमांक 386 /21 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।


Share

Check Also

बलरामपुर@ बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Share 12 घंटे में 22 स्थायी वारंटी गिरफ्तार,वर्षों से फरार आरोपी भी पकड़ेबलरामपुर,01 जून 2026 …

Leave a Reply