Breaking News

अम्बिकापुर@राशि गबन के मामले में तिहपटरा का पंचायत सचिव निलंबित

Share



अम्बिकापुर 31 मई 2022(घटती-घटना)।
पंचायत के निर्माण कार्य में अनियमितता बरतने एवं बिना कार्य किए राशि आहरण कर गबन करने के फलस्वरूप अम्बिकापुर जनपद के ग्राम पंचायत तिहपटरा में पदस्थ पंचायत सचिव श्री नंदकेश्वर राजवाड़े को निलंबित कर दिया गया है।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार ग्राम पंचायत रनपुरकला के तत्कालीन ग्राम पंचायत सचिव श्री नंदकेश्वर राजवाड़े को निर्माण कार्य की राशि आहरण करने के मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था किन्तु सूचना पत्र का जवाब नहीं दिया गया। इस पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में मुख्यालय जनपद पंचायत अम्बिकापुर नियत किया गया है। श्री राजवाड़े को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी। ग्राम पंचायत मोहनपुर के सचिव श्री तिरन्दु सिंह ग्राम पंचायत तिहपटरा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।


Share

Check Also

रायपुर/एमसीबी@ स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने आईएलएस अस्पताल पहुंचकर एमसीबी जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष के पिता का जाना हालचाल

Share चिकित्सकों से ली स्वास्थ्य की जानकारी,बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के दिए निर्देश,शीघ्र स्वास्थ्य लाभ …

Leave a Reply