अम्बिकापुर 08 अक्टूबर 2021 (घटती-घटना)। शहर के समलाया मंदिर स्थित पान गुमटी का सीट उखाड़कर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने दुकान में रखे 5 हजार रुपए नगद व पान मसाला, सिगरेट सहित अन्य सामान चोरी कर ले गया है। कोई चोरी 10 हजार रूपए बताई जा रही है। गुमटी संचालक ने इसकी रिपोर्ट कोतवाली मैं दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार हारून रशीद शहर के अयान मार्ग का रहने वाला है। वह आमलया मंदिर के पास पान गुमटी चलाता है। गुरुवार की रात 10:00 बजे दुकान बंद कर अपने घर चला गया था। शुक्रवार की सुबह दुकान खोलने पहुंचा तो दुकान के ऊपर का सीट उखड़ा हुआ था। दुकान के अंदर से कई सामान गायब थे। चोरों ने 5 हजार रूपए नगद, पान मसाला, सिगरेट, गैस सिलेंडर चोरी कर ले गया है। कुल चोरी 10 हजार रूपए से अधिक की बताई जा रही है। गुमटी संचालक हारून रशीद ने इसकी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Check Also
बिलासपुर@40 साल… एक सुपरस्टार, एक दीवानाः बिलासपुर के चुट्टू अवस्थी ने संजय दत्त के जन्मदिन को बनाया सेवा का उत्सव
Share 1986 में लिया था संकल्प, 40 वर्षों से बिना रुके मना रहे हैं संजू …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur