Breaking News

बैकु΄ठपुर@जिला कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग जिला अध्यक्ष कोरिया ने दौरा किया आरंभ

Share

रवि सिंह-

बैकु΄ठपुर 05 अक्टूबर 2021 (घटती-घटना)। जिला कोरिया मुख्यालय बैकुन्ठपुर में एक अखबार के संपादक को धरना पर बैठे 2 दिन, व भूखहड़ताल करते हुए 3 दिन हो चुके हैं 5 दिनों से धरने पर और 3 दिनों से अनशन पर बैठे संपादक की सुध अभी तक जिला प्रशासन नर नहीं ली है जैसी की जानकारी भी मिल रही है। जिस तरह से संपादक की सुध प्रशासन नहीं ले रहा है उससे प्रतीत होता है कि कोरिया जिला प्रशासन भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुका है वहीं कोरिया जिला प्रशासन को अनशन पर बैठे एक संपादक की कोई फिक्र भी नहीं है, जिनको भूख हड़ताल पर बैठे होने के बावजूद कोरिया प्रशासन सच्चाई को दरकिनार कर भ्रष्ट लोगों का साथ दे रहा है। भूख हड़ताल पर संपादक को बैठे चार दिन बीत चुके और पांचवा दिन है पर कोरिया प्रशासन इस कदर दवाब में बंधा बैठा है कि उनकें कानों तक जूं तक नही रेंग रहा है कि उनकों एक संपादक की अवस्था नजर नही आती न भ्रष्टाचार नजर आता है। एैसा ही प्रशासन भ्रष्टाचार को जन्म देता है देश में फैली एैसी कोरोना महामारी व डेंगू के समय में भूखहडताल पर बैठे वशिष्ठ टाइम्स के संपादक के साथ कुछ भी होता तो उसका जिम्मेदार कोरिया प्रशासन होगा ऐसा संपादक का जिला प्रशासन से कहना भी है।

पूर्व कलेक्टर ने सुनी थी जनता की शिकायतें

हमारे कोरिया जिले में पूर्व की कलेक्टर ऋतु सेन ने बिना किसी दवाब के बहुत ही उमदा काम कर भ्रष्टाचार को खत्म करने का प्रयास किया था जो लोग आज भी याद करते हैं एक ऐसी कलेक्टर जो सबकी समस्याएं सुनती थीं और तत्काल कार्यवाही कराती थी पर हमारे बैकुन्ठपुर के कुछ भ्रष्टाचारियों को कलेक्टर महोदया की अच्छाई पसंद नही आई और उनकों भ्रष्टाचारियों ने कोरिया जिला बैकुन्ठपुर में टिकने नही दिया। उनके जैसा कार्य कोरिया जिले में आज नही हो रहा क्योंकि आज सब कुछ सत्ताधारियों के दबाव में चल रहा है आज सच को झूठ और झूठ को सच बना दिया जाता है।

पूर्व कैबिनेट मंत्री मिले

संपादक से मिलनें आए पूर्व कैबिनेट मंत्री भईया लाल राजवाड़े एवं उनका भांजा अंचल राजवाड़े जिन्होनें संपादक को सांत्वना देते हुए कहा कि कोरिया जिले से भ्रष्टाचार को खत्म कराना है इसमें हम आपके साथ है आप अच्छा कम कर रहे मेरा समर्थन आपके साथ है।

संपादक को मिला गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का साथ

संपादक का सहयोग संजय कमरो प्रदेश अध्यक्ष गोंड़वाना गणतंत्र पार्टी ने करते हुए कहा कि कोरिया प्रशासन अनदेखी कर रहा हैं। हम आपके समर्थन में हैं। कोरिया प्रशासन यह जरूर सोचना चाहिए कि भ्रष्टाचार को खत्म कर सच्चाई का साथ दिया जाय।


Share

Check Also

बलरामपुर@ नागरिकों से कलेक्टर ने किया सहयोग की अपील

Share ..स्व-गणना की प्रक्रिया 16 से 30 अप्रैल तकबलरामपुर,17 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ राज्य में …

Leave a Reply