Breaking News

लखनपुर@अवैध रेत उत्खनन और परिवहन में लगे डीएवी कंपनी का पोकलेन सहित तीन हाईवा जप्त

Share

लखनपुर 13 मई 2022 (घटती-घटना)।लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जजगा रेड़ नदी में लंबे समय से रेत माफियाओं के द्वारा जेसीबी पोकलेन मशीन के माध्यम से रेत का अवैध उत्खनन किया जा रहा था साथ ही हाईवा वाहन सहित बड़े वाहनों के माध्यम से रेत का परिवहन किया जा रहा था। अवैध रेत उत्खनन और परिवहन शिकायत लगातार राजस्व सहित खनिज विभाग को मिल रही थी। सूचना मिलने उपरांत सरगुजा कलेक्टर सजीव कुमार झा के निर्देशानुसार 13 मई दिन शुक्रवार की सुबह 8:30 बजे नायब तहसीलदार एजाज हाशमी खनिज निरीक्षक आर एन राजपूत के द्वारा टीम गठित कर ग्राम जजगा रेड़ नदी पहुंच अवैध रेत उत्खनन और परिवहन में लगे डीएवी कंपनी के पोकलेन मशीन व तीन हाईवा को मौके पर जप्त किया गया। साथ ही पोकलेन मशीन जब करते हुए सील किया गया है साथ ही तीनों हाईवा वाहनों को लखनपुर थाने को सुपुर्द किया गया है। उदयपुर के नायब तहसीलदार एजाज हाशमी के द्वारा बताया गया कि राजस्व व खनिज विभाग के द्वारा टीम गठित करते हुए अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर अंकुश लगाने को लेकर आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी।


Share

Check Also

रायपुर/एमसीबी@ स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने आईएलएस अस्पताल पहुंचकर एमसीबी जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष के पिता का जाना हालचाल

Share चिकित्सकों से ली स्वास्थ्य की जानकारी,बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के दिए निर्देश,शीघ्र स्वास्थ्य लाभ …

Leave a Reply