Breaking News

अम्बिकापुर@सडक़ दुर्घटना में घायल दो युवक की मौत

Share

अम्बिकापुर, 01 मई 2022 (घटती-घटना)। कलुआ व सूरजपुर के बीच ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी थी। दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। एक युवक की मौत इलाज के दौरान सूरजपुर अस्पताल में हो गई थी। जबकि दूसरे युवक की मौत अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हो गई। जानकारी के अनुसार संतोष कुमार पिता राम पैकरा उम्र 22 वर्ष कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र का रहने वाला था। वह 29 अपै्रल को अपने साथी लक्ष्मण के साथा बाइक से शादी कार्ड बांटने बिश्रामपुर आया था। वापस लौटने के दौरान कलुआ- सूरजपुर के बीच ट्रक क्रमांक सीजी 15 एसी 1725 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को इलाज के लिए सूरजपुर अस्पताल ले जाया गया। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने लक्ष्मण को मृत घोषित कर दिया। वहीं संतोष को बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया था। यहां इलाज के दौरान 30 अपै्रल की शाम को मौत हो गई।


Share

Check Also

जशपुरनगर@सफलता की कहानी : विश्व मात्सि्यकी दिवस पर अंबिकापुर में संभाग स्तरीय कार्यक्रम में जिले के 70 मत्स्य पालक किसानों ने लिया हिस्सा

Share मछली पालन,झींगा पालन एवं तिलापिया पालन की आधुनिक तकनीकों और शासकीय योजनाओं की दी …

Leave a Reply