अम्बिकापुर 03 अक्टूबर 2021 (घटती-घटना)। शहर से लगे सोनपुर स्थित सती घाट के पास बाइक सवार पांच बदमाशों ने 1 अक्टूबर की रात को एक मजदूर के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। बदमाशों ने मजदूर को मारपीट कर मोबाइल, 500 रुपए नगर व बैग में रखे अंकसूची लूट लिया है। मजदूर ने इसकी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कर्म साए पिता जग्गी राम उम्र 20 वर्ष जयनगर थाना क्षेत्र के ग्राम राजापुर का रहने वाला है। वह करदोनी मैं अपने बड़े पिता के घर रह कर मजदूरी का काम करता है। 1 अक्टूबर को बाइक से मजदूरी करने अंबिकापुर आया था। शाम को वह वापस अकेले करदोनी लौट रहा था। तभी रास्ते में सोनपुर के पास स्थित सती घाट के समीप दो बाइक में पांच बदमाश रास्ता रोककर मारपीट करनी शुरू कर दिया। इस दौरान बदमाशों ने जेब में रखे 500 रुपए, मोबाइल व बैग लूट कर फरार हो गए। बैग में मजदूर का 5 वीं से 23 वीं तक का अंकसूची था। मजदूर ने इसकी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Check Also
बिलासपुर@40 साल… एक सुपरस्टार, एक दीवानाः बिलासपुर के चुट्टू अवस्थी ने संजय दत्त के जन्मदिन को बनाया सेवा का उत्सव
Share 1986 में लिया था संकल्प, 40 वर्षों से बिना रुके मना रहे हैं संजू …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur