Breaking News

अम्बिकापुर@आदिम जनजाति महिला जीएनएम संघ ने गांधी जयंती पर दी श्रद्धांजलि

Share

अम्बिकापुर 02 अक्टूबर 2021 (घटती-घटना)। आदिम जनजाति महिला जीएनएम संघ ने 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर एक आम सभा भी की गई जिसमें संघ के सदस्यों ने प्रशिक्षण प्राप्त करने के पश्चात सरकार के वायदे को पूरा करने हेतु उन्हें शासकीय सेवा में लिए जाने हेतु आग्रह किया ।वक्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी एवं स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह जी से अनुरोध किया है की सरकार अपने वादा अनुसार तमाम प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं को शासकीय सेवा में लें । सभा को पेंशनर्स संघ के अनंत सिन्हा आदिवासी एकता महासभा के सुरेंद्र पाल सिंह नेगी एवं राज्य सचिव बाल सिंह रूपानी सिंह अनीता सिंह और कर्मचारी संघ के सऊद अंसारी सुधीर तिवारी एवं एमआर यूनियन के रघुनाथ प्रधान छत्तीसगढ़ किसान सभा के सरगुजा जिला सचिव सीपी शुक्ला एवं अयोध्या प्रसादआदि ने संबोधित कर अपना समर्थन व्यक्त किया।


Share

Check Also

विश्रामपुर@विश्रामपुर थाना के सामने कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन

Share कार्रवाई नहीं हुई तो टीएस सिंह देव करेंगे आमरण अनशन,दीपक बैज बैठेंगे क्रमिक भूख …

Leave a Reply