संभाग स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में बलसेड़ी ने तालपारा को 2-0 और कपसरा ने कोटेया को 3-0 से हराया
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,25 अक्टूबर 2026 (घटती-घटना)। शहर के गांधी स्टेडियम में खेली जा रही संभाग स्तरीय नॉकआउट कम लीग फुटबॉल प्रतियोगिता 2026 के सुपर लीग मुकाबलों में बलसेड़ी और कपसरा की टीमों ने जीत दर्ज की। रविवार को दो मुकाबले खेले गए। पहला मैच बलसेड़ी और तालपारा के बीच हुआ। बलसेड़ी की टीम ने पहले हाफ में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए लगातार दो गोल दागे और 2-0 की बढ़त बना ली। दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने गोल करने के लिए प्रयास किए,लेकिन किसी को सफलता नहीं मिली। इस तरह बलसेड़ी ने 2-0 से मुकाबला अपने नाम कर लिया। दूसरा मैच कपसरा और कोटेया के बीच खेला गया। पहले हाफ में दोनों टीमों ने अच्छे तालमेल के साथ खेलते हुए गोल करने के कई प्रयास किए,लेकिन सफलता नहीं मिली। दूसरे हाफ में मुकाबला और रोमांचक हो गया। दोनों टीमों ने एक-दूसरे के गोलपोस्ट पर लगातार हमले किए। खेल के अंतिम समय में कपसरा ने लगातार तीन गोल दागकर 3-0 से जीत हासिल की। मैचों में दिनेश जायसवाल,विलसन,सचिन,अखलेश मिंज और रामबहादुर लांबा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस दौरान प्रतियोगिता के सचिव दीपक कुजूर और कमलेश किस्पोट्टा भी उपस्थित रहे।
आज होंगे दो मुकाबले
प्रतियोगिता के अगले दिन सोमवार को दो मैच खेले जाएंगे। पहला मुकाबला रेलवे करंजी और परसोड़ी के बीच होगा, जबकि दूसरे मैच में सरगुजा इलेवन का सामना मेंड्रा की टीम से होगा।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur