महिला-कर्मचारी के विरोध करने पर नौकरी से निकालने दी धमकी
बिलासपुर,25 अक्टूबर 2026। बिलासपुर रेल मंडल के एक अफसर पर प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से कार्यरत महिला कर्मचारी के साथ यौन संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने का आरोप है। महिला कर्मी के विरोध करने पर उसे नौकरी से निकालने की धमकी दी जा रही है। महिला ने इस मामले की शिकायत रेल मंत्री,महिला आयोग और सीएम हेल्पलाइन 1076 में शिकायत दर्ज कराई है। जिस पर जिला महिला बाल विकास विभाग के कार्यक्रम अधिकारी को जांच के निर्देश दिए गए हैं। दरअसल,अधिकारी रुखमैया मीणा रेलवे के कंस्ट्रक्शन विभाग में पदस्थ हैं। उसके अंडर में एक महिला काम करती हैं। महिला का आरोप है कि संबंधित अधिकारी पद का गलत फायदा उठाते हुए अनैतिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा है। जब महिला ने उसकी हरकतों का विरोध किया,तब अधिकारी उसे नौकरी से निकालने की लगातार धमकियां दे रहा है। रेल अफसर के यौन प्रताड़ना की शिकार महिला ने जब कड़ा विरोध किया तो उसे काम से हटाने का डर दिखाया जा रहा है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur