Breaking News

जांजगीर-चांपा@सुहागा मिला शराब पिलाकर पार्षद और क्लिनिक संचालक की हत्या…

Share


10 लाख की उधारी से बचने रची साजिश,आरोपी बोला-मैं खुद पीना चाहता था…

जांजगीर-चांपा,25 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में ग्रामीण ने शराब में सुहागा (बोरेक्स पाउडर) मिलाकर 2 लोगों की हत्या कर दी। मृतकों में बसपा पार्षद रामखिलावन जांगड़े (55) और निजी क्लिनिक संचालक जोहितराम खरे (52) शामिल है। आरोपी राजा खरे ने जोहित खरे से 10 लाख रुपए उधार लिए थे। ट्रेडिंग में नुकसान होने के कारण वह पैसे लौटाने के दबाव में था। पुलिस के मुताबिक, राजा ने पूछताछ में बताया कि उधारी की रकम वापस मांगने से वह मानसिक रूप से परेशान था। इसी वजह से उसने जोहित की हत्या की योजना बनाई और उन्हें शराब में सुहागा मिलाकर पिला दिया। उस समय जोहित के साथ रामखिलावन जांगड़े भी थे,इसलिए उन्हें भी वही शराब पिलाई गई। दोनों की मौत हो गई। मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र के पनगांव का है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 23 अक्टूबर की शाम कुटराबोड़ हेलीपैड के पास चखना दुकान में शराब पीने के बाद क्लिनिक संचालक जोहित खरे और पार्षद रामखिलावन जांगड़े की तबीयत बिगड़ गई।


Share

Check Also

बैकुंठपुर@ छात्रहित की समस्याओं को लेकर एबीवीपी ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

Share रामानुज प्रताप सिंह देव स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सुविधाओं और शैक्षणिक व्यवस्था से जुड़े मुद्दे …

Leave a Reply