Breaking News

नई दिल्ली@ईसीआईनेट सॉफ्टवेयर विवाद : कांग्रेस का सवाल…जानकारी क्यों छिपा रहा चुनाव आयोग लगाए कई गंभीर आरोप

Share


नई दिल्ली,25 अक्टूबर 2026। कांग्रेस ने रविवार को चुनाव आयोग पर विवादित ईसीआईनेट सॉफ्टवेयर से जुड़ी जानकारी छिपाने का आरोप लगाया। पार्टी का दावा है कि निर्वाचन आयोग बार-बार इस जानकारी को सार्वजनिक करने से इनकार कर रहा है, क्योंकि इससे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया में कथित तौर पर हुई बड़े पैमाने की और केंद्रीकृत गड़बडि़यों की सच्चाई सामने आ सकती है। विपक्षी दल ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और एसआईआर प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाने की अपनी मांग भी दोहराई। कांग्रेस महासचिव और संचार प्रभारी जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पर एक मीडिया रिपोर्ट साझा की। इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने ईसीआईनेट सॉफ्टवेयर के नाम और उसके संस्करण से जुड़ी जानकारी देने से इनकार कर दिया है।
जयराम रमेश ने पूछे सवाल…
जयराम रमेश ने अपनी पोस्ट में कहा, ‘भारतीय निर्वाचन आयोग विवादित ईसीआईनेट सॉफ्टवेयर से जुड़ी जानकारी लगातार छिपा रहा है। यह सॉफ्टवेयर एसआईआर की विवादित प्रक्रिया के केंद्र में है और इसका इस्तेमाल मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर हेरफेर को केंद्रीकृत तरीके से अंजाम देने के लिए किया गया है।’ उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा,भारतीयों को टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के खुलासे से यह क्यों पता चला कि ईसीआईनेट सॉफ्टवेयर उसी ने विकसित किया है निर्वाचन आयोग ने इस जानकारी का पारदर्शी तरीके से खुलासा क्यों नहीं किया।
ज्ञानेश कुमार दें तुरंत इस्तीफा : जयराम रमेश
कांग्रेस नेता ने कहा,ईसीआईनेट सॉफ्टवेयर और निर्वाचन आयोग का आईटी विभाग उन मुद्दों में शामिल थे जिन पर चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने कई आपत्तियां उठाई थीं। ये शिकायतें प्रधानमंत्री के अधीन आने वाले कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) तक भी पहुंची थीं।


Share

Check Also

नई दिल्ली@दो बड़े संघर्षों की कीमत चुका रही है दुनिया,भारत की आवाज है वैश्विक भावना : जयशंकर

Share नई दिल्ली,25 अक्टूबर 2026। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने रविवार को कहा है …

Leave a Reply