दावा…1 नवंबर की रैली में 10 लाख लोग आएंगे,कारोबारी बोले…रैली टालें,इससे 10 हजार करोड़ का नुकसान
नई दिल्ली,25 अक्टूबर 2026। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने रविवार को एक्स पर पोस्ट कर कहा कि हमारे वोट चुराए जा रहे हैं,और हम किसी भी हाल में इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने लिखा…सवाल पूछने वालों पर लाठियां चलाई गई हैं।
1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली विपक्ष की रैली में छात्र,किसान, मजदूर,महिलाएं,युवा और व्यापारियों को आना चाहिए। हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त और प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने शनिवार को दावा किया कि पार्टी की रैली में 10 लाख से ज्यादा लोग शामिल होंगे। वहीं,चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री ने शनिवार को राहुल से इंडिया ब्लॉक की रैली टालने की अपील की है। संगठन ने दिवाली फेस्टिवल सीजन में 10 हजार करोड़ रुपए के व्यापारिक नुकसान की चेतावनी दी है।
राहुल ने कहा…बीजेपी के साथियों का धन्यवाद
राहुल ने कहा कि बीजेपी और उनके साथियों का दिल से धन्यवाद,जो इतने उत्साह से इस कार्यक्रम का प्रचार कर रहे हैं और इसे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचा रहे हैं।
पिछले दिवाली सीजन लगभग 75,000 करोड़ बिक्री हुई…
रामलीला मैदान के 5 किमी के दायरे में चांदनी चौक और कनॉट प्लेस समेत 8 बड़े बाजार हैं। व्यापारी संगठन कैट के मुताबिक,2025 में इन बाजारों में दिवाली पर त्योहारी बिक्री 75,000 करोड़ रुपए तक पहुंच गई थी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur