पटना में ‘मोदी नहीं जाएंगे’ कहने वाले शख्स को पीटा,शाह बोले…खड़गे ने मर्यादाएं तार-तार कीं
पटना,25 अक्टूबर 2026। पटना में रविवार को कांग्रेस के कार्यक्रम में हंगामा हो गया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बापू सभागार में मोदी सरकार और उनकी नीतियों पर बोल रहे थे। तभी कांग्रेस का एक कार्यकर्ता उठकर बोला कि मोदी जी नहीं जाने वाले हैं। जब तक देश में विद्रोह नहीं होगा,मोदी सरकार नहीं हटेगी। इस पर खड़गे गुस्सा होकर बोले…मोदी क्या उसका बाप भी जाएगा। यह बात उन्होंने 3 बार दोहराई। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने उस शख्स की पिटाई कर दी, जिसने कहा था…मोदी नहीं जाने वाले। मल्लिकार्जुन खड़गे पटना में बिहार के पहले मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे।
शाह बोले…कांग्रेस रोज अभद्रता की सीमाएं पार कर रही है…
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा…कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने पीएम के पिताजी के बारे में अभद्र टिप्पणी कर सारी मर्यादाएं तार-तार कर दी हैं। यह पहली बार नहीं है,जब कांग्रेस पार्टी ने मोदी जी या उनके परिवार को अपशब्द कहे हों। कभी उनकी माताजी के विषय में अपशब्द कहे, कभी उन्हें‘मौत का सौदागर’ कहा,तो कभी ‘चायवाला’ कहकर उनकी गरीबी का उपहास उड़ाया। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी हर रोज अभद्रता की सीमाएं पार करती जा रही है।
जिसे पीटा गया,वह
कांग्रेस का कार्यकर्ता
मोदी नहीं जाएंगे,कहने पर जिस शख्स को पीटा गया। वह कांग्रेस का ही कार्यकर्ता है। उसका नाम संतोष है। पिटाई के दौरान वहां मौजूद पुलिस वालों ने उसे बचाया और बाहर ले गई। संतोष ने मीडिया से कहा…खड़गे उनकी बात समझ नहीं पाए। मैंने कहा था शांत बैठने से मोदी नहीं जाएगा। राहुल समेत विपक्ष ने सभी बड़े नेताओं को यह बात समझनी होगी। मोदी तब ही जाएंगे, जब विद्रोह होगा।
भाजपा बोली…इनकी
कार्यशैली माफियाओं जैसी
भाजपा ने एक्स पर खड़गे का वीडियो शेयर करके लिखा…कभी जिस भाषा को गुंडे-मवालियों से जोड़ा जाता था,आज कांग्रेस अध्यक्ष उसी भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। यह राजनीतिक पार्टी नहीं,बल्कि एक माफिया गैंग प्रतीत होती है।
खड़गे बोले…सोशलिस्ट नीतीश बीजेपी-आरएसएस की गोद में जाकर बैठे…
खड़गे ने कहा कि नीतीश कुमार सोशलिस्ट विचारधारा को लेकर आगे बढ़ें, लेकिन अब बीजेपी-आरएसएस की गोद में जाकर बैठ गए हैं। जब आदमी के पास कमजोरी आती है, तब आईडियोलॉजी के ऊपर से विश्वास उठ जाता है। हमें तो सभी ने मारा,फिर भी हम और मेरे लीडर राहुल गांधी जिंदा है और लड़ रहे हैं। लोगों के लिए मर रहे हैं। जब तक इस देश में आरएसएस की आईडियोलॉजी खत्म नहीं होगी, तब तक इस देश में शांति नहीं आएगी। शांति को भंग करने वाले यही लोग है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur