Breaking News

उदयपुर@ घरेलू विवाद में बेटे ने पीट-पीटकर की पिता की हत्या

Share


उदयपुर के ग्राम पुटा की घटना,वारदात के बाद जयनगर भागा आरोपी पुत्र गिरफ्तार
-संवाददाता-
उदयपुर,24 अक्टूबर 2026 (घटती-घटना)।
उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पुटा में घरेलू विवाद के बाद बेटे ने अपने 70 वर्षीय पिता की लात-मुक्कों से पिटाई कर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी अपनी पत्नी के साथ फरार हो गया था। पुलिस ने तलाश के बाद उसे जयनगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम पुटा निवासी मनिनाथ मझवार (70) का शुक्रवार दोपहर अपने बेटे परबल (43) से घरेलू बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढऩे पर आरोपी ने घर के आंगन में पिता की लात-मुक्कों से बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर चोट लगने से मनिनाथ की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय मृतक की पत्नी घर पर नहीं थी। देर शाम घर लौटने पर उसे घटना की जानकारी हुई। इसके बाद ग्रामीणों को सूचना दी गई। ग्राम पंचायत पुटा के सरपंच नंदा राम ने रात करीब 9 बजे पुलिस को घटना की सूचना दी। वारदात के बाद आरोपी अपनी पत्नी के साथ जयनगर फरार हो गया था। सूचना मिलने पर उदयपुर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने रात करीब 1 बजे जयनगर थाना क्षेत्र के ग्राम जयनगर से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई में थाना प्रभारी शिशिरकांत सिंह,एएसआई संजय गुप्त,पीएसआई भीखम लाल साहू,प्रधान आरक्षक संजय नागेश,आरक्षक रविन्द्र साहू,सूरजबली और नगर सैनिक नीरज साहू शामिल रहे।


Share

Check Also

रायपुर@जल संसाधन विभाग में 15 अभियंताओं के हुए तबादले

Share रायपुर,24 अक्टूबर 2026। जल संसाधन विभाग ने प्रशासकीय दृष्टिकोण से 15 अभियंताओं का स्थानांतरित …

Leave a Reply