-संवाददाता-
अम्बिकापुर,24 अक्टूबर 2026 (घटती-घटना)। शहर के नमनाकला पानी टंकी क्षेत्र में बाइक तेज चलाने पर टोकना दो नाबालिगों को भारी पड़ गया। आरोप है कि युवकों ने दो नाबालिगों को जबरन उठाकर पॉलिटेक्निक ग्राउंड ले गए, जहां एक दर्जन से अधिक लडकों ने मिलकर उनकी बेरहमी से पिटाई की। जिसका वीडिया भी वायरल हो रहा है। घटना 21 अक्टूबर की है। नमनाकला पानी टंकी,कॉर्मल स्कूल और सत्यम कोचिंग के आसपास रहने वाले लोगों का आरोप है कि कुछ युवक बुलेट से तेज रफ्तार में घूमते हैं। इस दौरान पटाखे जैसी आवाज निकालने और गाली-गलौज करने से मोहल्लेवासी परेशान हैं। आरोप है कि एक नाबालिग ने बाइक धीरे चलाने की बात कही तो युवक उससे विवाद करने लगे और मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद दो नाबालिगों को जबरन पॉलिटेक्निक ग्राउंड ले जाकर उनके साथ मारपीट की गई। मोहल्लेवासियों का कहना है कि संबंधित युवकों का पहले भी लोगों से विवाद और मारपीट हो चुकी है।
घटना के बाद पीडि़त परिवार ने पुलिस से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur