Breaking News

अम्बिकापुर@ परसोड़ी ने मेंडरा को 2-0 से हराया सरगुजा इलेवन-रेलवे करंजी का मैच ड्रॉ

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,24 अक्टूबर 2026 (घटती-घटना)।
शहर के गांधी स्टेडियम में खेले जा रहे संभाग स्तरीय नॉकआउट कम लीग फुटबॉल प्रतियोगिता 2026 के अंतर्गत सुपर लीग मुकाबले के चौथे दिन का प्रथम मैच परसोड़ी विरुद्ध मेंडरा के मध्य खेला गया। प्रथम हाथ में परसोड़ी की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 1 गोल की बढ़त बना ली थी मैच के दूसरे हाफ में भी दोनों टीमों ने अच्छे तालमेल के साथ खेला और परसोड़ी ने एक और गोल कर 2-0 से मैच जीत लिया। आज का दूसरा मैच सरगुजा इलेवन विरुद्ध रेलवे करंजी के मध्य खेला गया। मैच के प्रथम हाफ में दोनों टीम ने अच्छे तालमेल के साथ खेलते हुए लगातार गोल करने का प्रयास किया, लेकिन गोल करने में सफलता नहीं मिल पाई। मैच के दूसरे हाफ दोनों टीमों ने रोमांचक खेल दिखाए और लगातार एक दूसरे टीम के ऊपर हमला बनाते रहे और कई मौके मिले लेकिन खेल के अंतिम तक गोल नहीं हो सका। इस तरह से दोनों टीमों को एक एक अंक दिया गया। आज के मैच के निर्णायक दिनेश तिर्की,सुशील,ललित किशोर,राम बहादुर लाम्बा,सचिव दीपक कुजूर उप सचिव दिनेश जायसवाल,कमलेश किस्पोट्टा,उपस्थित थे। रविवार को इस प्रतियोगिता के अंतर्गत दो मैच खेले जाएंगे प्रथम मैच तालपारा विरुद्ध बालसेड़ी के मध्य खेला जाएगा वहीं दूसरा मैच कपसरा विरुद्ध कोटेया के मध्य खेला जाएगा।


Share

Check Also

रायपुर@जल संसाधन विभाग में 15 अभियंताओं के हुए तबादले

Share रायपुर,24 अक्टूबर 2026। जल संसाधन विभाग ने प्रशासकीय दृष्टिकोण से 15 अभियंताओं का स्थानांतरित …

Leave a Reply