Breaking News

अम्बिकापुर@फुल टैंक पेट्रोल भरवाकर बिना पैसे दिए भागे पंपकर्मियों ने 20 किमी पीछा कर पकड़ा

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,23 अक्टूबर 2026 (घटती-घटना)। पेट्रोल पंप पर फुल टैंक पेट्रोल या डीजल भरवाकर बिना पैसे दिए फरार होने वाले गिरोह की करतूत सामने आई है। अनुजनगर (लटोरी) स्थित पेट्रोल पंप से फुल टैंक पेट्रोल भरवाकर बिना भुगतान किए भागे वाहन का कर्मचारियों ने करीब 20 किलोमीटर तक पीछा किया। पीछा किए जाने की भनक लगने पर वाहन सवार अंबिकापुर स्थित अर्बन चौपाटी में जैन मंदिर के बगल में गाड़ी खड़ी कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन की जांच की,जिसमें अंदर खोलकर रखी गई नंबर प्लेट मिली। इसके आधार पर वाहन मालिक की पहचान की गई। जानकारी के अनुसार, अंबिकापुर और लुंड्रा क्षेत्र में रहने वाले कुछ लोग कार,स्कॉर्पियो सहित अन्य वाहनों से पेट्रोल पंपों पर पहुंचते थे। ये लोग वाहनों से नंबर प्लेट निकालकर रखते थे,ताकि उनकी पहचान करना मुश्किल हो। पेट्रोल या डीजल भरवाने के बाद क्यूआर कोड के जरिए भुगतान करने का बहाना बनाकर कर्मचारियों को उलझाते थे। इसी दौरान मौका देखकर बिना पैसे दिए तेज रफ्तार में वाहन लेकर फरार हो जाते थे। बताया जा रहा है कि इस गिरोह ने सरगुजा सहित आसपास के कई जिलों में इस तरह की कई घटनाओं को अंजाम दिया है। इसी बीच अनुजनगर (लटोरी) स्थित पेट्रोल पंप से वाहन क्रमांक सीजी 15 ईबी 4388 में फुल टैंक पेट्रोल भरवाने के बाद बिना भुगतान किए वाहन सवार भाग निकले। कर्मचारियों ने वाहन का पीछा शुरू किया और करीब 20 किलोमीटर तक उसका पीछा करते हुए अंबिकापुर पहुंच गए। पीछा किए जाने का आभास होने पर वाहन सवार अर्बन चौपाटी के पास गाड़ी छोडकर फरार हो गए।


Share

Check Also

सीतापुर@ विधायक रामकुमार टोप्पो ने घुटरापारा माझी बस्ती को लिया गोद

Share मूलभूत सुविधाओं से वंचित बस्ती के समग्र विकास का लिया संकल्प, ग्रामीणों की समस्याएं …

Leave a Reply