-संवाददाता-
बैकुंठपुर, 23 अक्टूबर 2026 (घटती-घटना)। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त सम्माननीय इंदरजीत सिंह खालसा जी के निर्देशानुसार, राज्य सचिव अमित कुमार क्षत्रिय के आदेशानुसार पर्वतारोहण, व्यक्तित्व विकास एवं आपदा प्रबंधन शिविर का आयोजन दिनांक 23 से 27 अक्टूबर 2026 तक राष्ट्रीय साहसिक संस्थान पचमढ़ी में किया जा रहा है। जिसमें कोरिया जिले से जिला शिक्षा अधिकारी पदेन जिला आयुक्त स्काउट जितेन्द्र कुमार गुप्ता के आदेशानुसार, जिला संगठन आयुक्त स्काउट नागेश्वर साहू के नेतृत्व में जिला प्रभारी आशा एक्का जिला संगठन आयुक्त गाइड,डॉ. उत्तम साहू ट्रेनिंग काउंसलर, स्काउटर प्रवीण मिंज एवं गाइडर जगमाईत लकड़ा के साथ जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालयों के 23 स्काउट्स, 23 गाइड्स सहित 50 सदस्यीय दल रवाना हुए।
पर्वतारोहण,व्यक्तित्व विकास एवं आपदा प्रबंधन शिविर पचमढ़ी में सम्मिलित होने वाले प्रतिभागियों हेतु राज्य मुख्यालय रायपुर से प्राप्त एडवेंचर किट सामग्री (ट्रैक शूट, पी कैप,पानी बाटल,बैग,आई डी कार्ड) के वितरण कार्यक्रम का आयोजन शगुन गार्डन खाड़ा, बैकुंठपुर में किया गया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सम्माननीय राजीव पाठक जी जिला अध्यक्ष भारत स्काउट्स एवं गाइड्स कोरिया उपस्थित रहे, वहीं जिला शिक्षा अधिकारी पदेन जिला आयुक्त स्काउट जितेन्द्र कुमार गुप्ता, सहायक संचालक कौशिक भद्रा तथा राज्य मुख्यालय आयुक्त शैलेन्द्र कुमार मिश्रा मंचासीन रहे, इस शिविर का उद्देश्य स्काउट्स एवं गाइड्स में आपदा की परिस्थितियों से निपटने की क्षमता,प्राथमिक सहायता,नेतृत्व कौशल,टीम भावना, आत्मविश्वास तथा व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा देना है,कार्यक्रम के पश्चात समस्त अतिथियों द्वारा प्रतिभागियों को बस से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
जिले के पदाधिकारी एवं स्काउटर गाइडर रहे उपस्थित
कार्यक्रम में जिला सचिव सुरेंद्र कुमार राजवाड़े, जिला संगठन आयुक्त स्काउट नागेश्वर साहू,जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट सुनील बड़ा,जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड निशा खान,विकासखंड सचिव सोनहत श्याम आण्डिल,विकासखंड सचिव बैकुंठपुर शिवप्रताप सिंह,जिला मर्टर मास्टर अमरनाथ सिंह,जिला ट्रेनिंग काउंसलर अजय कुमार ठाकुर,धनमत पड़ौती,स्काउटर केशव प्रसाद साहू, जयपाल पल्हे,राजाराम देवांगन,गाइडर विजय कुजुर,एग्नेश आनन्द दास,डिम्पल मिंज,निशांत आरा सहित अभिभावकगण एवं स्काउट्स-गाइड्स उपस्थित रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur