Breaking News

अम्बिकापुर@जनहित और सामाजिक सरोकारों के लिए डी.के. सोनी को मिला ‘भारत गौरव प्रतिभा रत्न सम्मान’

Share


दिल्ली में पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने किया सम्मानित,आरटीआई और कानूनी माध्यमों से जनहित के मुद्दे उठाने के योगदान को मिली पहचान

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,23 अक्टूबर 2026 (घटती-घटना)। जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने, सूचना के अधिकार के माध्यम से आम नागरिकों को जागरूक करने और कानूनी प्रक्रिया के जरिए नागरिक हितों की पैरवी करने वाले अधिवक्ता एवं आरटीआई कार्यकर्ता डी.के. सोनी को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। उन्हें ‘भारत गौरव प्रतिभा रत्न सम्मान 2026’ प्रदान किया गया। नई दिल्ली में आयोजित समारोह में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तीरथ सिंह रावत ने उन्हें सम्मानित किया। रविवार, 4 अक्टूबर को नई दिल्ली के रेडिसन ब्लू होटल में इंटरनेशनल अवॉर्ड काउंसिल की ओर से आयोजित समारोह में देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों को अलग-अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। शिक्षा, चिकित्सा,समाजसेवा,कला,मीडिया और महिला सशक्तिकरण सहित विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाली प्रतिभाओं को मंच पर सम्मान प्रदान किया गया।
जनहित के मुद्दों पर सक्रियता को मिली पहचान : डी.के. सोनी लंबे समय से जनहित और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। सूचना के अधिकार और कानूनी प्रक्रियाओं के माध्यम से आम लोगों के हितों से जुड़े मुद्दों को सामने लाना उनके कार्यक्षेत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे में राष्ट्रीय मंच पर मिला यह सम्मान जनहित के क्षेत्र में सक्रिय लोगों के योगदान को रेखांकित करता है।
प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना जरूरी : समारोह के मुख्य अतिथि तीरथ सिंह रावत ने सम्मानित प्रतिभाओं को बधाई देते हुए कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को एक मंच पर सम्मानित करना प्रेरणादायक पहल है। ऐसे आयोजन युवाओं को अपने लक्ष्य हासिल करने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। उन्होंने समाज और देश के विकास में प्रत्येक व्यक्ति की सक्रिय भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया। समारोह की अध्यक्षता सेवानिवृत्त वरिष्ठ आईएएस अधिकारी तनवीर जफर अली ने की। एम्स,नई दिल्ली की रिसर्च साइंटिस्ट डॉ. स्वर्णलता पांचाल और सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता मुकेश कुमार त्रिपाठी ने भी प्रतिभाओं के सम्मान को समाज में सकारात्मक कार्यों को प्रोत्साहित करने वाला कदम बताया। समारोह में सम्मानित होने वाली प्रतिभाओं ने इस उपलब्धि को अपने लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया। डी.के. सोनी को मिले सम्मान से जनहित, सामाजिक जागरूकता और नागरिक अधिकारों के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने वाले लोगों के कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलने का संदेश गया।


Share

Check Also

सीतापुर@ विधायक रामकुमार टोप्पो ने घुटरापारा माझी बस्ती को लिया गोद

Share मूलभूत सुविधाओं से वंचित बस्ती के समग्र विकास का लिया संकल्प, ग्रामीणों की समस्याएं …

Leave a Reply