Breaking News

कोरबा@7 साल की बच्ची से रेप और मर्डर…दुकान पर अकेला देख साथ ले गया,दुष्कर्म के बाद मार डाला,आरोपी को फांसी देने की मांग

Share

कोरबा,23 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में 7 साल की बच्ची से रेप और हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची 3 दिन से लापता थी। गुरुवार को उसका शव पोल्ट्री फार्म के पीछे झाडि़यों में अर्धनग्न हालत में मिला। जांच में पता चला कि उसी इलाके का रहने वाला आरोपी अमित चौहान बच्ची को राशन दुकान पर अकेला देखकर अपने साथ ले गया था, जहां उसने दुष्कर्म कर बच्ची को मार डाला। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की दो शादियां हुई हैं। घटना के दिन वह अपनी दूसरी पत्नी से मिलने रावणभाठा आया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप और हत्या का केस दर्ज किया। गिरफ्तारी के बाद उसका सिर मुंडवाकर शहर में घुमाया गया। घटना से नाराज ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की। जानकारी के अनुसार, बच्ची का परिवार मूल रूप से सक्ती जिले का रहने वाला है। परिवार करीब चार महीने पहले अपने चार बच्चों के साथ काम की तलाश में रजगामार आया था। परिवार करीम पोल्ट्री फार्म में रहकर रोजी-मजदूरी करता था और इसी से अपना भरण-पोषण कर रहा था। 19 अक्टूबर को दोपहर करीब डेढ़ बजे बच्ची के पिता ने उसे घर के पास स्थित राशन दुकान से घरेलू सामान लाने के लिए भेजा था। बच्ची दुकान जाने के लिए निकली,लेकिन काफी देर तक घर नहीं लौटी। इसके बाद परिजनों ने आसपास के इलाकों में उसकी तलाश की।


Share

Check Also

सीतापुर@ विधायक रामकुमार टोप्पो ने घुटरापारा माझी बस्ती को लिया गोद

Share मूलभूत सुविधाओं से वंचित बस्ती के समग्र विकास का लिया संकल्प, ग्रामीणों की समस्याएं …

Leave a Reply