Breaking News

मुंबई@अमिताभ बच्चन का बंगला उड़ाने की धमकी दिलजीत दोसांझ को जान से मारने का मेल

Share


मुंबई,23 अक्टूबर 2026। अमिताभ बच्चन और पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ को शुक्रवार को जान से मारने की धमकी दी गई है। मुंबई की मेयर रितु तावड़े को यह धमकी भरा ई-मेल भेजा गया। इसमें अमिताभ बच्चन के बंगले ‘जलसा’ को बम से उड़ाने की बात लिखी गई। कहा गया कि 31 अक्टूबर से 27 नवंबर के बीच कभी भी बंगले को निशाना बनाया जा सकता है। हमला 1984 के ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ का बदला होगा। इसी मेल में गायक दिलजीत दोसांझ को भी आत्मघाती हमले में मारने की धमकी दी गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। यह मेल तब आया है, जब 5 दिन पहले रविवार को एक्टर टाइगर श्रॉफ पर मुंबई में फायरिंग की गई। इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली थी। मुंबई मेयर को भेजे गए मेल में खालिस्तान समर्थक नारे लिखे गए हैं।


Share

Check Also

नई दिल्ली@चीन को कितनी बार क्लीन चिट देंगे? खरगे ने मोदी सरकार से पूछे तीन सवाल कहा…देश को सच बताएं प्रधानमंत्री

Share नई दिल्ली,23 अक्टूबर 2026। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र सरकार की सीमा और …

Leave a Reply