Breaking News

नई दिल्ली@दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ लेफ्ट का प्रदर्शन…100 हिरासत में

Share


‘ज्ञानेश कुमार गद्दी छोड़’ के नारे लगे, 22 दिन में 10 पार्टी-संगठन सड़क पर उतर चुके
नई दिल्ली,23 अक्टूबर 2026। मतदाता सूचियों को अपडेट करने की प्रक्रिया विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के खिलाफ शुक्रवार को दिल्ली में वाम दलों और कुछ छात्र संगठनों ने मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और एसआईआर प्रक्रिया को रोकने की मांग की। इस दौरान दिल्ली पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया।
एसआईआर के खिलाफ मार्च गोल डाकखाना के पास कालीबाड़ी मार्ग और भाई वीर सिंह मार्ग के चौराहे से शुरू हुआ और निर्वाचन आयोग के मुख्यालय की ओर बढ़ा। प्रदर्शनकारियों ने कथित तौर पर मतदाताओं के नाम हटाए जाने के विरोध में नारे लगाए। इनमें ‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो’, ‘एसआईआर रोको’ और ‘वोट चोरी बर्दाश्त नहीं करेंगे’ जैसे नारे शामिल थे। प्रदर्शन में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की वरिष्ठ नेता वृंदा करात ने कहा कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के नेता पी. संदोश ने कहा कि आंदोलन तेज होगा और ज्ञानेश कुमार को कोई नहीं बचा सकता। इस बीच, गृह मंत्रालय ने दिल्ली में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ा दी है। सूत्रों के अनुसार राजनीतिक और अन्य समूहों की ओर से अचानक विरोध प्रदर्शन किए जाने की आशंका के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है। इसी बीच कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका शुक्रवार को दिल्ली के मंदिर मार्ग थाने में विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश हुए। इस दौरान आंदोलन से जुड़े नेताओं ने कहा कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन जारी रहेगा।
पेशी के बाद सौरव दास ने मीडिया से कहा कि अदालत की कार्यवाही का सभी को सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आंदोलन की आगे की रणनीति सामूहिक रूप से तय की जाएगी। यह फैसला अकेले सीजेपी नहीं करेगी। इस आंदोलन से कई लोग जुड़े हैं और सभी मिलकर आगे की दिशा पर चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा अपरिहार्य है। सीजेपी नेता आशुतोष रांका से जब पूछा गया कि नेताओं को हिरासत में लिए जाने की स्थिति में आंदोलन कैसे जारी रहेगा, तो उन्होंने कहा कि आंदोलन जारी रहेगा।
दिल्ली पुलिस सीजेपी नेताओं को फिर नोटिस भेज सकती है…
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच फिर कॉकरोच पार्टी नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को पूछताछ के लिए नोटिस भेज सकती है। इससे पहले पुलिस ने इन्हें गुरुवार को पूछताछ के लिए बुलाया था। लेकिन दोनों नहीं पहुंचे थे। उन्होंने पुलिस से और समय मांगा है दोनों नेताओं को बुधवार को दिल्ली की स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट कोर्ट से जमानत मिली थी। उन्हें 50-50 हजार रुपए के बॉन्ड पर रिहा किया गया। दिल्ली पुलिस ने 13 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान दोनों को हिरासत में लिया था।


Share

Check Also

नई दिल्ली@चीन को कितनी बार क्लीन चिट देंगे? खरगे ने मोदी सरकार से पूछे तीन सवाल कहा…देश को सच बताएं प्रधानमंत्री

Share नई दिल्ली,23 अक्टूबर 2026। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र सरकार की सीमा और …

Leave a Reply