Breaking News

नई दिल्ली@भारत-कनाडा के बीच शिक्षा और शोध सहयोग पर चर्चा,एमओयू को लागू करने पर जोर

Share


नई दिल्ली,22 अक्टूबर 2026। भारत और कनाडा के बीच शिक्षा, शोध और नवाचार के क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने की दिशा में बातचीत हुई है। शिक्षा मंत्रालय में हुई बैठक के दौरान दोनों देशों के बीच उच्च शिक्षा के संबंधों को फिर से मजबूत करने, शोध साझेदारी का विस्तार करने और छात्रों के लिए एक-दूसरे के देश में पढ़ाई के अवसर बढ़ाने जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई। भारत में कनाडा के उच्चायुक्त क्रिस्टोफर कूटर और ट्रेड कमिश्नर एमी एंटोनिनी के साथ शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी की हुई इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के बीच हुई बातचीत के दौरान घोषित समझौता ज्ञापनों को लागू करने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में भारत और कनाडा के शैक्षणिक संस्थानों के बीच सहयोग बढ़ाने और शोध के क्षेत्र में नई साझेदारियां विकसित करने पर विचार किया गया। दोनों देशों के बीच छात्रों की आवाजाही को आसान बनाने और उन्हें शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। इसके अलावा, भारत में कनाडा के विश्वविद्यालयों के लिए अवसर बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। इस संबंध में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत कनाडा के विश्वविद्यालयों की भारत में मौजूदगी और उनके लिए सहयोग की संभावनाओं पर बातचीत हुई।


Share

Check Also

नई दिल्ली@सोनिया गांधी पहली बार सोशल मीडिया पर इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया…नई किताब का वीडियो शेयर किया,यह 10 नवंबर को लॉन्च होगी

Share नई दिल्ली,22 अक्टूबर 2026। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने गुरुवार को पहली बार अपना …

Leave a Reply