Breaking News

प्रतापपुर@ प्रतापपुर में गरबा-डांडिया उत्सव में उमड़ा आस्था व उत्साह का जनसैलाब,महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

Share


स्टेडियम ग्राउंड में देर रात तक गूंजे गरबा के गीत,आकर्षक परिधानों में सजे श्रद्धालुओं ने जमकर किया डांडिया नृत्य
-संवाददाता-
प्रतापपुर,19 अक्टूबर 2026 (घटती-घटना)।
नवरात्रि के पावन अवसर पर मां दुर्गा की भक्ति, श्रद्धा और आस्था से सराबोर प्रतापपुर नगर में मां दुर्गा पूजा समिति बस स्टैंड द्वारा स्थानीय स्टेडियम ग्राउंड में गरबा-डांडिया उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा और पूरा स्टेडियम ग्राउंड माता रानी की भक्ति एवं उत्साह से गुंजायमान हो उठा।
गरबा उत्सव में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आकर्षक परिधानों में सजे प्रतिभागियों के हाथों में डांडिया और गरबा की धुन पर थिरकते कदम कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहे। विशेष रूप से महिलाओं में गरबा-डांडिया को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। महिलाएं अपने परिवारजनों के साथ कार्यक्रम में पहुंचीं और एक से बढ़कर एक भक्ति गीतों एवं गरबा की धुन पर जमकर नृत्य करती नजर आईं।
रंग-बिरंगे परिधानों, डांडिया की खनक और माता रानी के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। बच्चों से लेकर युवाओं और महिलाओं तक सभी में गरबा उत्सव को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से गरबा-डांडिया नृत्य कर नवरात्रि महापर्व को उल्लास और उमंग के साथ मनाया। आयोजन ने नगर में धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपरा की सुंदर झलक प्रस्तुत की।
इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष राजेश गुप्ता, अनमोल शर्मा, संरक्षक कमलेश गुप्ता, अरविंद जायसवाल,नवीन सोनू जायसवाल, विनोद जायसवाल,सूरज रजक, शुभम कश्यप, संजय जायसवाल, अंकित जायसवाल, आयुष अग्रवाल, सूर्या अग्रवाल, एवं सुमित गुप्ता, सोनू कश्यप, मनीष तायल, सूर्या अग्रवाल, सूर्या जायसवाल सहित समिति के सदस्यों का सक्रिय योगदान मिल रहा है।
प्रतापपुर में आज 55 फीट ऊंचे रावण,मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों का होगा दहन
दशहरा महोत्सव के अवसर पर मंगलवार,20 अक्टूबर को स्थानीय स्टेडियम ग्राउंड,बस स्टैंड प्रतापपुर में रावण,मेघनाथ एवं कुंभकरण के विशाल पुतलों का दहन किया जाएगा। आयोजन में 55 फीट ऊंचे पुतले विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इस दौरान मंच पर राम-रावण युद्ध की शानदार प्रस्तुति के साथ भव्य आतिशबाजी एवं कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। दशहरा महापर्व को लेकर नगरवासियों में खासा उत्साह है। प्रतापपुर में हर वर्ष दशहरा उत्सव के दौरान आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। अनुमान है कि इस भव्य आयोजन में करीब 15 से 20 हजार श्रद्धालु एवं दर्शक शामिल होकर बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक दशहरा पर्व का आनंद लेंगे। विशाल पुतला दहन, राम-रावण युद्ध और आकर्षक आतिशबाजी के बीच पूरा स्टेडियम ग्राउंड उत्सव के रंग में रंगने को तैयार है।


Share

Check Also

कोरिया/सरगुजा@ सरगुजा की धरती पर राम वनवास की अमिट स्मृतियां

Share पहाड़ों-गुफाओं में आज भी जीवंत है रामकथा…. राम वनवास की स्मृतियों से जुड़ा सरगुजा,आस्था …

Leave a Reply