Breaking News

अम्बिकापुर@टाईब्रेकर में बलसेड़ी ने ट्राइबल टाइगर को हराया,परसोड़ी ने जशपुर को 2-0 से दी शिकस्त

Share

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,19 अक्टूबर 2026 (घटती-घटना)। गांधी स्टेडियम में चल रही संभाग स्तरीय नॉकआउट कम लीग फुटबॉल प्रतियोगिता 2026 में सोमवार को दूसरे दौर के दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में बलसेड़ी ने ट्राइबल टाइगर को टाईब्रेकर में 3-2 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। वहीं,दूसरे मुकाबले में परसोड़ी ने जशपुर को 2-0 से शिकस्त दी। पहले मुकाबले में ट्राइबल टाइगर और बलसेड़ी के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। दोनों टीमों ने बेहतर तालमेल और आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए पहले हाफ में एक-एक गोल किया। दूसरे हाफ में दोनों टीमों के खिलाड़ी गोल करने में सफल नहीं हुए। इसके बाद मैच का फैसला टाईब्रेकर से हुआ, जिसमें बलसेड़ी ने 3-2 से जीत दर्ज की। दिन का दूसरा मुकाबला जशपुर और परसोड़ी के बीच खेला गया। पहले हाफ में दोनों टीमों ने शानदार खेल दिखाया, लेकिन परसोड़ी ने एक गोल कर 1-0 की बढ़त बना ली। दूसरे हाफ में भी जशपुर की टीम बराबरी नहीं कर सकी। मैच के अंतिम समय में परसोड़ी ने एक और गोल कर 2-0 से जीत अपने नाम कर ली। मैच में निर्णायक की भूमिका ललित किशोर, मंगल, नीलभूषण और रामबहादुर लांबा ने निभाई। इस दौरान कार्यकारिणी सदस्य दीपक कुजूर, कमलेश किस्पोट्टा, अखिलानंद और विनोद पैकरा उपस्थित रहे।
दशहरा अवकाश के बाद 21 अक्टूबर से लीग मुकाबले : आयोजकों के अनुसार, 20 अक्टूबर को दशहरा अवकाश रहेगा। बुधवार,21 अक्टूबर को लीग राउंड के दो मैच खेले जाएंगे। पहले मुकाबले में रेलवे करंजी और मेंड्राखुर्द की टीमें आमने-सामने होंगी। दूसरे मैच में तालपारा और एमएफसी कपसरा के बीच मुकाबला होगा।


Share

Check Also

कोरिया/सरगुजा@ सरगुजा की धरती पर राम वनवास की अमिट स्मृतियां

Share पहाड़ों-गुफाओं में आज भी जीवंत है रामकथा…. राम वनवास की स्मृतियों से जुड़ा सरगुजा,आस्था …

Leave a Reply