Breaking News

नई दिल्ली@ओआईसी की बैठक में देश विरोधी संदर्भों को भारत ने किया खारिज, कहा…पाकिस्तान ने अपने एजेंडे के लिए संगठन का दुरुपयोग किया

Share

नई दिल्ली,19 अक्टूबर 2026। भारत ने बगदाद में 17-18 अक्टूबर को हुई इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) के विदेश मंत्रियों की परिषद की बैठक के प्रस्तावों में भारत विरोधी संदर्भों को सिरे से खारिज किया है। भारत ने इन संदर्भों को दुर्भावनापूर्ण,पक्षपातपूर्ण और झूठा बताते हुए कहा कि पाकिस्तान ने इन्हें अपने इशारे पर तैयार कराया है। ओआईसी ने एक बार फिर पाकिस्तान को अपने कट्टरपंथी एजेंडे के लिए संगठन का दुरुपयोग करने दिया है। विदेश मंत्रालय ने सोमवार को एक बयान में कहा कि ओआईसी को भारत के पूरी तरह आंतरिक मामलों पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख केंद्रशासित प्रदेश भारत के अभिन्न और अविभाज्य अंग हैं। राजनीतिक मकसद से किया गया दुष्प्रचार इसको नहीं बदल सकता।
बयान के अनुसार अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद के वर्षों में जम्मू-कश्मीर में आर्थिक विकास हुआ है। बुनियादी ढांचे, पर्यटन और संपर्क सुविधाओं के विकास से वहां के लोगों को सीधे लाभ मिला है।


Share

Check Also

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर@राष्ट्रपति भवन पहुंचा छत्तीसगढ़ के ‘राष्ट्रपति’ का मामला

Share कहा…मुझे भी मेरा नाम अटपटा लगता है,संवैधानिक पदों से जुड़े नामों पर कानून की …

Leave a Reply