Breaking News

सूरजपुर@ सूरजपुर पुलिस ने दशहरा पर्व के लिए जारी किया पार्किंग मैप,शहर में पिकअप वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

Share


सुगम यातायात व्यवस्था के लिए पार्किंग स्थल निर्धारित,अग्रसेन चौक से कार्यक्रम स्थल की ओर वाहनों का आवागमन रहेगा प्रतिबंधित


-संवाददाता-
सूरजपुर,18 अक्टूबर 2026 (घटती-घटना)।
दशहरा पर्व के दौरान शहर में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए सूरजपुर पुलिस ने पार्किंग स्थल एवं वाहनों के आवागमन का मैप जारी किया है। दिनांक 20 अक्टूबर 2026 को दशहरा पर्व के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री योगेश कुमार पटेल (भापुसे) के निर्देश पर यातायात पुलिस ने बेहतर यातायात प्रबंधन की तैयारी की है। पुलिस ने नागरिकों से निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही अपने वाहन खड़े करने तथा यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।
दशहरा पर्व के दिन शहर में पिकअप वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। वहीं,कार्यक्रम स्थल की ओर वाहनों से आने वाले लोगों के लिए अग्रसेन चौक से आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। चारपहिया वाहन चालक बड़कापारा एवं मानपुर चौक मार्ग से होते हुए कार्यक्रम स्थल तक पहुंचेंगे तथा अपने वाहनों को हाईस्कूल ग्राउंड में निर्धारित पार्किंग स्थल पर खड़ा करेंगे।
प्रतिमा विसर्जन के दौरान भारी वाहनों के लिए निर्धारित मार्ग : यातायात प्रभारी बृजकिशोर पाण्डेय ने बताया कि बुधवार,21 अक्टूबर 2026 को मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन के उपरांत सभी भारी वाहन बाईपास रिंग रोड,महगवां होते हुए भैयाथान रोड की ओर जाएंगे। इस व्यवस्था का उद्देश्य शहर के भीतर यातायात का दबाव कम करना तथा आम नागरिकों के आवागमन को सुचारु बनाए रखना है।
यातायात नियमों का पालन करने की अपील : यातायात पुलिस ने नागरिकों से दशहरा पर्व के दौरान निर्धारित मार्गों एवं पार्किंग व्यवस्था का पालन करने की अपील की है। साथ ही शराब का सेवन कर वाहन नहीं चलाने, दोपहिया वाहन पर तीन सवारी नहीं बैठाने तथा यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश दी है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ चैतन्य देवियों की झांकी में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, सांसद चिंतामणि महाराज हुए शामिल

Share आध्यात्मिक ज्ञान से जीवन को श्रेष्ठ बनाने की आवश्यकता : चिंतामणि महाराज -संवाददाता-अम्बिकापुर,18 अक्टूबर …

Leave a Reply