Breaking News

राजनांदगांव@गौ-हत्या के आरोपियों को कोर्ट परिसर में भीड़ ने पीटा

Share


मांस बेचने पर मारा,घर में पैकेट बनाए,सिर फेंका,नाबालिग बेटी समेत 11 अरेस्ट

राजनांदगांव,18 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में गायों के कटे सिर मिलने के मामले का पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी का सहयोग करने वाली उसकी पत्नी और नाबालिग बेटी सहित गौ मांस खरीदने और बेचने में सहयोग करने वाले कुल 11 लोगों को अरेस्ट किया है। पुलिस ने आरोपियों का जुलूस भी निकाला।
वहीं, कोर्ट से बाहर निकलते समय नाराज लोगों ने आरोपियों की पिटाई कर दी। उनके ऊपर स्याही भी फेंके गए। दरअसल,गौरी नगर में दो जगहों पर गायों के कटे सिर मिले थे। हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन भी किया। पुलिस ने मुख्य आरोपी अब्दुल अलीम ऊर्फ कनवा को गिरफ्तार किया है। जो मूलतः नागपुर का रहने वाला है। गौरी नगर में किराए के मकान में कुछ समय से रह रहा है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि अब्दुल ने आधी रात घुमंतू मवेशियों को निशाना बनाया। उसे तालाब की ओर हांकते ले गया। वहां गाय को हलाल करने के बाद शरीर के हिस्से को घर लाया। मांस को छोटे टुकड़े बनाने में उसकी पत्नी अंजुम बेगम और नाबालिग बेटी ने भी सहयोग किया।
घटना के बाद से लोगों में आक्रोश है। रविवार दोपहर बड़ी संख्या में वार्डवासी जुट गए।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ चैतन्य देवियों की झांकी में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, सांसद चिंतामणि महाराज हुए शामिल

Share आध्यात्मिक ज्ञान से जीवन को श्रेष्ठ बनाने की आवश्यकता : चिंतामणि महाराज -संवाददाता-अम्बिकापुर,18 अक्टूबर …

Leave a Reply